Laptop हो गया है बेहद स्लो? इन आसान तरीकों से बढ़ाएं स्पीड, नया खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
स्लो लैपटॉप की स्पीड आसान तरीकों से बढ़ाई जा सकती है.
Storage साफ करने और Startup Apps बंद करने से फर्क पड़ता है.
RAM और SSD अपग्रेड भी परफॉर्मेंस बेहतर बना सकते हैं.
कई लैपटॉप यूजर्स समय के साथ स्लो परफॉर्मेंस और बार-बार होने वाले लैग की समस्या का सामना करते हैं. खासकर जरूरी काम करते समय लैपटॉप का धीमा हो जाना काफी परेशान कर सकता है. रोजाना इस्तेमाल के कारण समय के साथ अच्छे से अच्छा लैपटॉप भी पहले जैसा तेज नहीं रहता. हालांकि कुछ आसान उपाय अपनाकर इसकी स्पीड को काफी हद तक बेहतर बनाया जा सकता है.
Surveyलैपटॉप स्लो क्यों हो जाता है?
लैपटॉप के पहले जैसी स्पीड से काम न करने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. एक साथ बहुत सारे ऐप्स का बैकग्राउंड में चलते रहना इसकी बड़ी वजह है. सिस्टम ड्राइव में कम स्टोरेज बचना भी परफॉर्मेंस को प्रभावित करता है. पुराना सॉफ्टवेयर या ऑपरेटिंग सिस्टम, Malware और अनचाहे प्रोग्राम भी लैपटॉप को धीमा कर सकते हैं.

इसके अलावा धूल जमा होने या सही वेंटिलेशन न मिलने की वजह से ओवरहीटिंग भी स्पीड कम कर देती है. जब ये सभी समस्याएं एक साथ बढ़ने लगती हैं, तो लैपटॉप की स्पीड और ओवरऑल परफॉर्मेंस प्रभावित होने लगती है.
लैपटॉप की स्पीड बढ़ाने के आसान तरीके
हर बार नया लैपटॉप खरीदने की जरूरत नहीं होती. कुछ आसान बदलाव करके भी अच्छा सुधार देखा जा सकता है. सबसे पहले उन ऐप्स को बंद करें जिनका इस्तेमाल नहीं हो रहा है. एक साथ कई प्रोग्राम चलने से RAM पर दबाव बढ़ता है और सिस्टम धीमा हो जाता है.
सिस्टम की स्टोरेज खाली करें. अनावश्यक फाइलें हटाएं, Downloads Folder साफ करें और Recycle Bin खाली करें.

अपने लैपटॉप में उपलब्ध सभी नए Software और Operating System Updates इंस्टॉल करें. इससे परफॉर्मेंस के साथ सिक्योरिटी भी बेहतर होती है. जिन ऐप्स का इस्तेमाल नहीं करते, उन्हें Uninstall कर दें. इससे सिस्टम पर अतिरिक्त लोड कम होगा. समय-समय पर Antivirus Scan भी जरूर चलाएं ताकि Malware की वजह से होने वाली स्लो परफॉर्मेंस से बचा जा सके.
Startup Programs की करें जांच
कई ऐप्स लैपटॉप ऑन होते ही अपने आप शुरू हो जाते हैं. इससे Boot Time बढ़ जाता है और सिस्टम की स्पीड भी कम हो जाती है. System Settings में जाकर गैरजरूरी Startup Programs को Disable करने से लैपटॉप पहले से ज्यादा तेज चल सकता है.
लैपटॉप को ज्यादा गर्म न होने दें
ओवरहीटिंग भी लैपटॉप की स्पीड कम कर देती है. लैपटॉप को हमेशा समतल सतह पर रखें ताकि उसके Air Vents ब्लॉक न हों. Ventilation Slots में जमा धूल की नियमित सफाई करें. जरूरत पड़ने पर Cooling Pad का इस्तेमाल भी किया जा सकता है, जिससे तापमान नियंत्रित रहता है.
कब करना चाहिए हार्डवेयर अपग्रेड?
अगर इन सभी उपायों के बाद भी लैपटॉप स्लो चलता है, तो हार्डवेयर अपग्रेड पर विचार किया जा सकता है. RAM बढ़ाने या HDD की जगह SSD लगाने से लैपटॉप की स्पीड और रिस्पॉन्स काफी बेहतर हो सकता है. स्लो लैपटॉप का मतलब हमेशा यह नहीं होता कि वह पुराना हो चुका है.
नियमित देखभाल और कुछ आसान बदलाव अपनाकर आप अपने लैपटॉप को लंबे समय तक तेज और बेहतर तरीके से चला सकते हैं और अनावश्यक खर्च से बच सकते हैं.
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
