LPG गैस सिलेंडर बुक करने का सबसे आसान तरीका, WhatsApp से हो जाएगा काम, Indane के ग्राहकों की मौज

LPG गैस सिलेंडर बुक करने का सबसे आसान तरीका, WhatsApp से हो जाएगा काम, Indane के ग्राहकों की मौज

वैश्विक तनाव और पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच रसोई गैस की आपूर्ति पर असर देखने को मिल रहा है. कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि Strait of Hormuz के आसपास तनाव बढ़ने से गैस और ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका असर कई देशों की सप्लाई चेन पर पड़ रहा है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इसी बीच भारत में कई घरों में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को लेकर परेशानी की खबरें सामने आई हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि Indian Oil Corporation के ब्रांड Indane के ग्राहक अब घर बैठे WhatsApp के जरिए भी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं.

इस सुविधा के जरिए ग्राहकों को गैस एजेंसी जाने या फोन कॉल करने की जरूरत नहीं होती. केवल एक WhatsApp मैसेज भेजकर सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है और तुरंत कन्फर्मेशन भी मिल जाता है.

WhatsApp से Indane गैस सिलेंडर कैसे बुक करें?

अगर आप Indane गैस का इस्तेमाल करते हैं तो WhatsApp के जरिए सिलेंडर बुक करने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें. सबसे पहले अपने फोन में Indane का आधिकारिक WhatsApp नंबर 7588888824 सेव करें. इसके बाद WhatsApp खोलें और सेव किए गए नंबर पर चैट शुरू करें. अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मैसेज बॉक्स में REFILL लिखकर भेज दें.

इसके बाद सिस्टम आपके ग्राहक विवरण को अपने आप जांचेगा. अगर आपकी जानकारी सही पाई जाती है तो LPG सिलेंडर की बुकिंग तुरंत दर्ज हो जाएगी. बुकिंग पूरी होने के बाद आपको WhatsApp पर कन्फर्मेशन मैसेज भी मिल जाएगा जिसमें बुकिंग से जुड़ी जानकारी होती है.

कौन इस्तेमाल कर सकता है यह सेवा?

Indane की WhatsApp बुकिंग सुविधा केवल उन ग्राहकों के लिए उपलब्ध है जिनका मोबाइल नंबर उनके LPG कनेक्शन से जुड़ा हुआ है. अगर आपका नंबर रजिस्टर्ड नहीं है तो पहले उसे अपने गैस वितरक के पास अपडेट करवाना होगा. इसके बाद ही आप WhatsApp के जरिए सिलेंडर बुक कर पाएंगे. यह सेवा पूरे भारत में उपलब्ध है और गैस बुकिंग को डिजिटल तरीके से आसान बनाने के लिए शुरू की गई है.

Indane गैस सिलेंडर बुक करने के अन्य तरीके

WhatsApp के अलावा भी Indane गैस सिलेंडर बुक करने के कई तरीके उपलब्ध हैं.

ग्राहक Indane Gas मोबाइल ऐप के जरिए भी बुकिंग कर सकते हैं. इसके अलावा Indane की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है.

कुछ ग्राहक IVRS कॉल के जरिए फोन पर भी गैस सिलेंडर बुक करते हैं. वहीं पारंपरिक तरीके से लोग अपने नजदीकी LPG वितरक के पास जाकर भी बुकिंग करा सकते हैं.

हालांकि, अब बड़ी संख्या में ग्राहक WhatsApp के जरिए गैस सिलेंडर बुक करना पसंद कर रहे हैं क्योंकि यह तरीका तेज, आसान और घर बैठे इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Xiaomi ने लॉन्च किया गजब का Tower AC..30 सेकंड में घर को बना देगा शिमला, देखें प्राइस और खूबियाँ

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo