सीधे Google Wallet से जुड़ा रहेगा आपका आधार कार्ड, पहचान पत्र दिखाना होगा आसान, जान लें लिंक करने का तरीका

HIGHLIGHTS

Google Wallet में Aadhaar जोड़ने की सुविधा

फोन से ही होगा पहचान वेरिफिकेशन

फिजिकल कार्ड रखने की जरूरत कम

सीधे Google Wallet से जुड़ा रहेगा आपका आधार कार्ड, पहचान पत्र दिखाना होगा आसान, जान लें लिंक करने का तरीका

हाल ही में भारत में डिजिटल पहचान को और आसान बनाने के लिए Google ने बड़ा अपडेट दिया है. Google Wallet अब यूजर्स को अपने Aadhaar को सीधे ऐप में सेव करने की सुविधा दे रहा है, जिससे बिना फिजिकल कार्ड के भी पहचान और वेरिफिकेशन किया जा सकेगा. इसका फायदा होगा आपको फिजिकल कार्ड को हर बार कैरी करके ले जाने की जरूरत नहीं है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Aadhaar को Wallet में रखने के फायदे

यह फीचर UIDAI द्वारा जारी Aadhaar को डिजिटल रूप में इस्तेमाल करने की सुविधा देता है. अब अगर आप Aadhaar कार्ड साथ रखना भूल जाते हैं, तो Google Wallet के जरिए आसानी से अपनी पहचान दिखा सकते हैं. इससे Aadhaar कार्ड खोने या गलत इस्तेमाल होने का खतरा भी कम हो जाता है. इसके अलावा, यूजर्स अपनी उम्र वेरिफाई करने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

फिलहाल इस फीचर का इस्तेमाल BharatMatrimony और Atlys जैसे प्लेटफॉर्म पर पहचान वेरिफिकेशन के लिए किया जा सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले समय में MyGate और Snabbit जैसे प्लेटफॉर्म भी इसमें जुड़ सकते हैं.

Aadhaar को Google Wallet में जोड़ने का तरीका

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Wallet ऐप डाउनलोड करें और खोलें. इसके बाद Add (+) ऑप्शन पर टैप करें और Aadhaar को चुनें. इसके बाद आपको mAadhaar ऐप पर भेजा जाएगा. यहां Aadhaar नंबर डालकर लॉगिन करें और OTP के जरिए अपनी पहचान वेरिफाई करें. इसके बाद Add to Wallet ऑप्शन चुनें और Google Wallet सिलेक्ट करें.

सभी स्टेप्स पूरा करने के बाद UIDAI वेरिफिकेशन करेगा और प्रक्रिया पूरी होने पर आपका Aadhaar Google Wallet में दिखने लगेगा. इसके बाद आप NFC या QR कोड के जरिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

यूजर्स के लिए अहम अपडेट

डिजिटल पहचान की जरूरत तेजी से बढ़ रही है और ऐसे में Google Wallet का यह फीचर काफी काम का साबित हो सकता है. यह न सिर्फ सुविधा देता है बल्कि सुरक्षा भी बढ़ाता है, क्योंकि अब आपको बार-बार Aadhaar की फोटोकॉपी शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

यह भी पढ़ें: iPhone के सबसे पतले फोन मॉडल की कीमत में जबरदस्त गिरावट! हाथ से जाने न दें ये मौका, 24 हजार की मिल रही छूट

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile