Digit.in
  • न्यूज
  • टॉप 10
  • विजुअल स्टोरी
  • फीचर्स
  • हाउ टू
  • English
  • Hindi
  • Tamil
  • Kannada
  • Telugu
  • Malayalam
  • Bangla
  • Marathi
Login / Register is disabled Login
  • मोबाइल
    • सर्वश्रेष्ठ
      • तोडू हैं 30 हजार रुपये की कीमत में आने वाले ये फोन, 5G की सुपरफास्ट स्पीड है इनकी ताकत
      • भारत में मिलने वाले सबसे सस्ते मोबाइल फ़ोन की लिस्ट
      • 15 हजार रुपये की कीमत वाले इन फोन्स ने लूट रखी गई महफ़िल, इनके फीचर ही इन्हें बनाते हैं खासम खास
      • भारत में मिलने वाले 6,000 रुपए के बजट में सबसे बेस्ट स्मार्टफोन
      • भारत में 5000 रुपये की कीमत वाले सबसे दमदार स्मार्टफोन्स की लिस्ट यहाँ देखें
    • न्यूज
      • Vivo बहुत जल्द भारत में उतारेगा Vivo V27 का 4G वर्जन, इस खूबसूरत डिजाइन के साथ मरेगा धमाकेदार एंट्री
      • Oppo 10 जुलाई को भारत में लॉन्च करेगा Reno 10 लाइनअप, 27 मिनट में होगा फुल चार्ज
      • Tecno Camon 20 Premier 5G: कल लॉन्च होने जा रहा Tecno का 512GB स्टोरेज और 108MP कैमरा वाला ये धमाका फोन, पहले ही जानें कीमत
      • Oppo Reno 10 series: भारत में आ रहे Oppo के तीन धाकड़ स्मार्टफोंस
  • लैपटॉप
    • सर्वश्रेष्ठ
      • भारत में मिलने वाले 10 बेस्ट लैपटॉप
      • भारत में 50000 रुपये के अंदर आने वाले बेस्ट लैपटॉप
      • भारत में कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए ये हैं बेस्ट लैपटॉप्स
      • भारत में मिलने वाले बेस्ट लैपटॉप वो भी 25000 रुपये के अंदर
      • भारत में मिलने वाले बेस्ट लैपटॉप्स 30000 रुपये के अंदर
    • न्यूज
      • एचपी पवेलियन एयरो 13: पावरफुल एएमडी 7000 प्रोसेसर के साथ अल्ट्रा-लाइट लैपटॉप
      • Primebook 4G इस दिन हो रहा लॉन्च, फ्लिपकार्ट सेल में मिलेंगे ये धांसू लॉन्च ऑफर
      • Samsung Galaxy Book3 Series की सेल हुई शुरू, पा सकते हैं 8000 रुपये तक का कैशबैक
Home » How To » General » Google Pay पर आया “Pocket Money” फीचर, जान लें सेट करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका, बिना अकाउंट भी हो जाएगा पेमेंट

Google Pay पर आया “Pocket Money” फीचर, जान लें सेट करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका, बिना अकाउंट भी हो जाएगा पेमेंट

By Sudhanshu Shubham | Updated on 10-Apr-2026
Add DIGIT as a preferred source
Follow Us on Google News Follow Us
HIGHLIGHTS

Google Pay का नया Pocket Money फीचर

बिना बैंक अकाउंट भी हो जाएगा UPI पेमेंट

UPI Circle के इस फीचर से खर्च होगा आसान

Google Pay पर आया “Pocket Money” फीचर, जान लें सेट करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका, बिना अकाउंट भी हो जाएगा पेमेंट
Sudhanshu Shubham Sudhanshu Shubham
10-Apr-2026

How to Set Pocket Money Feature on Google Pay: UPI पेमेंट काफी तेजी से देशभर में लोकप्रिय हुआ है. Google Pay UPI पेमेंट के लिए काफी पॉपुलर ऐप है. हालांकि, कंपनी यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए समय-समय पर नए फीचर्स भी पेश करती रहती है. अब डिजिटल पेमेंट को और आसान बनाने के लिए Google Pay ने नया Pocket Money फीचर पेश किया है. हालांकि, कई लोगों को इसके इस्तेमाल के बारे में नहीं पता है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आपको बता दें कि Google Pay, UPI Circle के तहत काम करता है. इस फीचर की मदद से अब यूजर्स अपने परिवार, दोस्तों या कर्मचारियों को बिना बैंक अकाउंट के भी UPI पेमेंट करने की सुविधा दे सकते हैं. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है, जिनके पास बैंक अकाउंट नहीं है लेकिन उन्हें डिजिटल पेमेंट की जरूरत होती है. आइए आपको इसके इस्तेमाल का पूरा तरीका बताते हैं.

How to set up pocket money on UPI Circle using Google Pay

UPI Circle कैसे करता है काम

Google Pay के अनुसार, अगर आप पहले से UPI यूजर हैं तो आप Primary यूजर कहलाते हैं. यानी आपने Google Pay पर अपना अकाउंट बनाकर बैंक अकाउंट को लिंक लेनेदेन कर रहे हैं तो आपको प्राइमरी यूदजर समझा जाएगा. अब आप अपने UPI Circle में अन्य लोगों को जोड़ सकते हैं, जिन्हें Secondary यूजर कहा जाएगा. सेकेंडरी यूजर, प्राइमरी यूजर के बैंक अकाउंट की मदद से पेमेंट कर सकते हैं. इससे पैसे ट्रांसफर करना और खर्च मैनेज करना आसान हो जाता है.

खर्च पर पूरा कंट्रोल Primary यूजर के पास

हालांकि, इस फीचर में Primary यूजर के पास पूरा कंट्रोल रहता है. आप ट्रांजैक्शन लिमिट सेट कर सकते हैं और यह भी तय कर सकते हैं कि हर पेमेंट के लिए आपकी मंजूरी जरूरी होगी या नहीं.

Google Pay ने इसमें दो तरह के ऑप्शन दिए हैं:

  • फुल डेलिगेशन में आप महीने का लिमिट 15,000 रुपये तक सेट कर सकते हैं
  • सेकेंडरी यूजर इस लिमिट के अंदर खुद पेमेंट कर सकते हैं
  • पार्शियल डेलिगेशन में हर पेमेंट के लिए अप्रूवल जरूरी होता है
  • सेकेंडरी यूजर को हर ट्रांजैक्शन के लिए रिक्वेस्ट भेजनी होती है

Pocket Money फीचर कैसे सेट करें

  • Google Pay ऐप खोलकर UPI Circle सेक्शन में जाएं
  • सेकेंडरी यूजर का नाम या नंबर सर्च करें
  • उनका UPI Circle QR स्कैन करें
  • Approve every payment या मंथली लिमिट में से एक चुनें
  • लिमिट सेट करें और अन्य डिटेल्स भरें
  • बैंक अकाउंट चुनें और इनवाइट भेजें
  • UPI PIN डालकर प्रक्रिया पूरी करें

इन शर्तों को पूरा करना जरूरी

  • उनका नंबर आपके कॉन्टैक्ट में सेव होना चाहिए
  • उनके फोन में Google Pay ऐप होना चाहिए
  • उनका UPI ID या UPI Circle QR होना जरूरी है
  • एक Primary यूजर अधिकतम 5 Secondary यूजर जोड़ सकता है

किसके लिए फायदेमंद है यह फीचर

यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो बच्चों को पॉकेट मनी देना चाहते हैं, परिवार के सदस्यों का खर्च मैनेज करना चाहते हैं या कर्मचारियों को पेमेंट सुविधा देना चाहते हैं. इससे बिना बैंक अकाउंट के भी डिजिटल पेमेंट संभव हो जाता है, जो छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में काफी उपयोगी साबित हो सकता है. Google Pay का यह फीचर अच्छा है, लेकिन इसमें रिस्क भी है. अगर लिमिट और कंट्रोल सही से सेट नहीं किया गया तो खर्च हाथ से निकल सकता है. इसलिए इसे इस्तेमाल करते समय थोड़ी समझदारी जरूरी है.

यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, 165Hz स्क्रीन और 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत-ऑफर और फीचर्स

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile

Latest Article
अब हिंदी और हिंग्लिश में बातें करेगी Alexa! Amazon ने भारत में लॉन्च किया धाकड़ Alexa+, जानें फ्री में कैसे करें इस्तेमाल अब हिंदी और हिंग्लिश में बातें करेगी Alexa! Amazon ने भारत में लॉन्च किया धाकड़ Alexa+, जानें फ्री में कैसे करें इस्तेमाल
रियलमी के इस वाले फोन पर ऐसा धाकड़ डिस्काउंट फिर मिले न मिले..8000mAh की आकर्षक बैटरी से लैस है मोबाइल डिवाइस रियलमी के इस वाले फोन पर ऐसा धाकड़ डिस्काउंट फिर मिले न मिले..8000mAh की आकर्षक बैटरी से लैस है मोबाइल डिवाइस
फेस्टिव सेल से पहले ही 30,000 रुपये गिरा Samsung के इस फोन का दाम.. खरीद लें फ्री के दाम में? फेस्टिव सेल से पहले ही 30,000 रुपये गिरा Samsung के इस फोन का दाम.. खरीद लें फ्री के दाम में?
1659 का फोन हुआ लॉन्च.. मिलती है लंबे समय तक चलने वाली धांसू बैटरी 1659 का फोन हुआ लॉन्च.. मिलती है लंबे समय तक चलने वाली धांसू बैटरी
7000mAh की बैटरी वाला धांसू Oppo K14 Lite हुआ लॉन्च.. प्राइस, स्पेक्स, कैमरा, बैटरी और अन्य की सम्पूर्ण डिटेल्स 7000mAh की बैटरी वाला धांसू Oppo K14 Lite हुआ लॉन्च.. प्राइस, स्पेक्स, कैमरा, बैटरी और अन्य की सम्पूर्ण डिटेल्स
Most Searched Mobile Phones
  • Best Phones Under 10000
  • Best Phones Under 20000
  • Best Phones Under 30000
  • Upcoming Phones in 2026
  • Latest Mobile Phones
Latest Phones
  • Google Pixel 11
  • Google Pixel 11 Pro
  • Google Pixel 11 Pro XL
  • Samsung Galaxy Z Flip 8
  • Samsung Galaxy Z Fold 8
Mobile Recharge Plans
  • Airtel Recharge Plans
  • BSNL Recharge Plans
  • Reliance JIO Recharge Plans
  • VI Recharge Plans
Hindi Tech Tips
  • 5 Star Rating वाले सबसे सस्ते 1 Ton AC
  • भयंकर गर्मी में कूलर देगा शिमला जैसी हवा! ट्राई करें ये ‘Ice Bottle’ ट्रिक..एक बार आज़माया तो AC भूल जाएंगे
  • दिन-रात चलेगा AC-फ्रिज..फिर भी बहुत कम आएगा बिजली बिल
  • फ्रिज कूलिंग बढ़ाने के 3 सीक्रेट टिप्स
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
SUBSCRIBE Subscribe for the industry's biggest tech news
Enter your email to get notified about our new solutions
By submitting your email, you agree to our
Terms and Privacy Notice.
CONNECT WITH US
  • icon Times Center, FC-6, 1st Floor, Sector 16A, Film City, Noida - 201301
  • icon (+91-120-6776999)
    (1800 121 0005)
  • icon Suggestion: editor@digit.in
    Business: business@digit.in
    Website: sales@digit.in
© 2026 Digit.in, All rights reserved
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
icon
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise with us
  • Regulatory
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
© 2026 Digit.in, All rights reserved
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo