WhatsApp की कमाल की ट्रिक..एक बार में पढ़ पाएंगे चैट के सभी अनरीड मैसेज, चैटबॉक्स रहेगा एकदम क्लीन

HIGHLIGHTS

WhatsApp में एक क्लिक में सभी मैसेज पढ़ना अब आसान

‘Mark all as Read’ फीचर से चैट सेक्शन रहेगा क्लीन

Blue tick बंद करके बढ़ा सकते हैं अपनी प्राइवेसी

WhatsApp की कमाल की ट्रिक..एक बार में पढ़ पाएंगे चैट के सभी अनरीड मैसेज, चैटबॉक्स रहेगा एकदम क्लीन

WhatsApp Tips & Tricks: आज के समय में WhatsApp हमारी रोज़मर्रा की जिंदगी का बड़ा हिस्सा बन चुका है. दोस्तों और परिवार से बात करने से लेकर ऑफिस के काम तक, हर चीज़ इसी ऐप पर होती है. लेकिन लगातार आने वाले मैसेज की वजह से कई बार अनरीड चैट्स का ढेर लग जाता है, जो काफी परेशान कर सकता है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अगर आप भी हर मैसेज खोलकर पढ़ने से परेशान हैं तो WhatsApp में एक आसान तरीका मौजूद है, जिससे आप एक साथ सभी मैसेज को पढ़ कर सकते हैं और अपना चैट सेक्शन साफ रख सकते हैं. आइए आपको उस आसान तरीका के बारे में बताते हैं जिससे आप ऐसा कर सकते हैं.

Smartphone पर ऐसे पढ़ें सभी मैसेज

मोबाइल यूजर्स के लिए यह प्रोसेस काफी आसान है. आपको बस WhatsApp ओपन करना है और ऊपर दाईं तरफ दिए गए तीन डॉट्स पर जाना है. वहां ‘Read all’ का ऑप्शन दिखेगा. इस पर टैप करते ही आपके सभी पेंडिंग मैसेज एक साथ रीड हो जाएंगे.

WhatsApp Web पर भी है फीचर

अगर आप लैपटॉप या डेस्कटॉप पर WhatsApp Web इस्तेमाल करते हैं, तो वहां भी यह सुविधा मिलती है. लॉगिन करने के बाद चैट सेक्शन के ऊपर दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें और ‘Mark all as Read’ चुन लें. इससे आपके सभी मैसेज तुरंत रीड हो जाएंगे.

इन यूजर्स के लिए काफी यूजफुल

यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी है जिनके WhatsApp पर दिनभर लगातार मैसेज आते रहते हैं. हर मैसेज को अलग-अलग खोलना समय लेने वाला काम होता है और कई बार यह झुंझलाहट भी पैदा करता है. ऐसे में यह फीचर न सिर्फ समय बचाता है, बल्कि आपके ऐप को साफ और व्यवस्थित भी रखता है.

हालांकि, ध्यान रखने वाली बात यह है कि archived चैट्स पर यह फीचर काम नहीं करता. यानी जो चैट आपने अर्काइव में रखी है, वह अनरीड ही बनी रहेगी.

Pro Tip: Blue Tick बंद कर बढ़ाएं प्राइवेसी

अगर आप चाहते हैं कि सामने वाले को यह पता न चले कि आपने मैसेज पढ़ लिया है, तो read receipts को बंद कर सकते हैं. ऐसा करने पर ब्लू टिक दिखाई नहीं देगा और मैसेज पढ़ने के बाद भी ग्रे टिक ही बना रहेगा.

यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo