फोन में बैलेंस नहीं है? आज ही कर लो ये फ्री का जुगाड़, बिना रिचार्ज जमकर कर सकेंगे बातें

HIGHLIGHTS

बिना रिचार्ज के करिये फ़ोन पर बात।

अपने फ़ोन को वॉकी-टॉकी के तरह करिये इस्तेमाल।

फ़ोन साइलेंट होते हुए भी सुनाएं लाउडस्पीकर पर अपना मैसेज।

फोन में बैलेंस नहीं है? आज ही कर लो ये फ्री का जुगाड़, बिना रिचार्ज जमकर कर सकेंगे बातें

महंगे मोबाइल रिचार्ज से परेशान हैं? और चाहते हैं कि मोबाइल रिचार्ज कराना ही न पड़े, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब ऐसा संभव है। अगर आपके पास WiFi इंटरनेट है तो आप बिना किसी रिचार्ज के अपने दोस्तों और परिवार वालों से बात कर सकते हैं। प्लेस्टोरे और एप्पस्टोर पर मौजूद Zello नाम के एक खास ऐप से आप फोन में बैलेंस न होते हुए भी किसी से बात कर सकते हैं। इस एप्प के ज़रिये आपका फ़ोन एक वॉकी-टॉकी की तरह काम करने लगेगा, इतना ही नहीं, बल्कि इस एप्प की मदद से आप सामने वाले का फोन साइलेंट पर होते हुए भी उसके लाउडस्पीकर पर अपना मैसेज बोलकर सुना सकते हैं। आइये जानते हैं इस एप्प से जुड़ी अन्य ज़रूरी जानकारियों के बारे में।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह ऐप प्लेस्टोर और ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। इस ऐप पर पहले आपको अपने दोस्तों को जोड़ना पड़ता है। एक बार जुड़ जाने के बाद अपने दोस्तों के साथ बिना कॉल किए सिर्फ एक बटन दबाकर आप उनसे बात कर सकते हैं। यह कुछ-कुछ एक नॉर्मल वॉकी-टॉकी के तरह ही काम करता है। इस ऐप की मदद से सामने वाले को कॉल उठाने का कष्ट भी नहीं करना पड़ता क्योंकि आप जो बोलते हैं, वह सामने वाले को अपने फोन के स्पीकर पर सुनाई दे जाता है।

कैसे काम करता है यह ऐप?

यह ऐप एक वॉकी-टॉकी की तरह काम करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपके और आपके दोस्तों और परिवार वालो के फ़ोन में इस एप्प का होना अनिवार्य है। ऐप में आप अपने जानने वालों को कनेक्ट होने की रिक्वेस्ट भेज सकते हैं, इसके बाद आप स्क्रीन पर मौजूद माइक वाले बड़े बटन को दबाकर बोल सकते हैं। आपके बोलते ही बात सामने वाले को अपने फोन के स्पीकर पर सुनाई दे जायेगी।

Zello के बेहतरीन फीचर्स

इस एप्प पर आप सिर्फ दो लोगों के तौर पर ही नहीं,बल्कि कई लोगों को इन्विटेशन भेजकर ग्रुप चैट बनाकर भी बात कर सकते हैं और कई लोगों से एक साथ जुड़ सकते हैं। इस ऐप पर तुरंत बात करने के अलावा फोटो और लोकेशन आदि भी शेयर किए जा सकते है। इसके अलावा अगर आप किसी वजह से सामने वाले का लाइव मैसेज सुन नहीं पाते, तो ऐप पर अलर्ट देखकर आप उस मैसेज को तुरंत सुन भी सकते हैं। ​इस ऐप की सबसे ख़ास बात यह है कि अगर कोई फोन साइलेंट पर होने की वजह से आपकी कॉल नहीं उठा रहा है, तो आप इस ऐप पर मैसेज छोड़कर सामने वाले का ध्यान तुरंत उसके फोन की तरफ खींच सकते हैं।

यह भी पढ़ें: पहले जैसा नहीं रहेगा WhatsApp! देखें ये कमाल का फीचर..इस्तेमाल करके देखें


फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile