Digit.in

बजट में चाहिए स्टाइलिश ब्लूटूथ कॉलिंग वॉच तो Shaaimu SmartFit Pro1 को कर सकते हैं कन्सिडर

बजट में चाहिए स्टाइलिश ब्लूटूथ कॉलिंग वॉच तो Shaaimu SmartFit Pro1 को कर सकते हैं कन्सिडर

भारत में स्मार्टवॉच का बाजार काफी बढ़ा है। वियरेबल्स के शौकीनों के लिए बाजार में ऑप्शन्स की कमी नहीं है। हर कुछ समय में बाजार में एक नई स्मार्टवॉच लॉन्च हो जाती है। हाल ही में Shaaimu ने भारत में अपनी पहली स्मार्ट वॉच SmartFit Pro1 को लॉन्च किया था जिसे मैंने कुछ समय से उपयोग किया है और आज मैं आपके साथ अपना अनुभव साझा करने वाली हूं। स्मार्टवॉच में कई काम के फीचर्स दिए गए हैं जिसमें कई स्पोर्ट्स मोड, हेल्थ ट्रैकर, म्यूज़िक कंट्रोल और सबसे जरूरी ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट शामिल है। 

smartfit pro 1

Shaaimu SmartFit Pro1 की कीमत 

Shaaimu SmartFit Pro1 की भारत में कीमत 2,799 रुपये है। हालांकि, अगर आप इसे Shaaimu की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदते हैं तो आपको यह केवल 2,599 रुपये में मिल सकती है। बाजार में इस बजट में फायर बोल्ट, बोट आदि की कई स्मार्टवॉच उपलब्ध हैं लेकिन अगर आपको एक स्टाइलिश और ब्लूटूथ कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच चाहिए तो आपको यह वॉच आपको पसंद आएगी। 

Shaaimu SmartFit Pro1 का डिजाइन और बनावट 

shaaimu smartfit pro1

हमारे पास Shaaimu SmartFit Pro1 का ब्लैक वेरिएंट है। स्मार्टवॉच खासतौर से यूथ के लिए बनी लगती है जो स्टाइल और हेल्थ दोनों में से किसी एक से भी पीछे नहीं हटना चाहते हैं। ब्लैक कलर में यह काफी प्रीमियम लुक देती है। वॉच के बैक साइट और सिलिकॉन स्ट्रैप लॉक पर Shaaimu की ब्रांडिंग की गई है। वॉच के साथ बॉक्स में चार्जिंग कैबल, यूजर मैनुअल और वारंटी कार्ड भी दिया गया है। बॉक्स की पैकिंग भी काफी अच्छी दी गई है जो इसे प्रीमियम लुक देती है। वॉच को फोन से कनेक्ट करने के लिए Da Fit ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। आप इसे एंड्रॉइड और iOS दोनों फोंस के साथ उपयोग कर सकते हैं। वॉच तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, पिंक और ग्रे कलर में उपलब्ध है।

smartfit pro 1

Shaaimu SmartFit Pro1 फीचर्स 

वॉच में 1.69" की फुल टच स्क्रीन डिस्प्ले मिल रही है। Shaaimu SmartFit Pro 1 में आठ स्पोर्ट्स मोड्स मिल रहे हैं। आपको रियल टाइम हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स मिल रहे हैं जिसमें ब्लड ऑक्सिजन मॉनिटर, हार्ट रेट ट्रैकिंग, मेडीएटिव ब्रीथिंग फीचर और स्लीप मॉनिटरिंग फीचर शामिल हैं। फीमेल्स के लिए पीरियड ट्रैकर भी जोड़ा गया है। बैटरी की बात करें तो स्मार्टवॉच एक बार पूरी चार्ज करने पर आराम से 5-6 दिन चलती है। 

smartfit pro 1

इसके शानदार फीचर्स को देखते हुए हम कह सकते हैं कि यह इस कीमत काफी किफायती स्मार्टवॉच है। हालांकि, इसके कॉलिंग फीचर की बात करें तो इस कीमत में यह एक अच्छा फीचर तो है ही लेकिन हमें इतना बढ़िया अनुभव इससे नहीं मिला है। कॉल के दौरान आवाज ब्रेक होती है। हालांकि, अगर आप शॉर्ट कॉल कर रहे हैं या ड्राइविंग के समय कॉल पिक कर के केवल हां-न में जवाब देना चाहते हैं तो ये आपके काम आ सकती है। 

Shaaimu SmartFit Pro1 में 200 mAh की बैटरी मिलती है जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह 7 दिनों तक चलेगी। हालांकि, अगर मैंने इसे 5-6 दिन तक उपोग किया है। इतनी बढ़िया बैटरी लाइफ हमें महंगी से महंगी वॉच में भी देखने को नहीं मिलती है। 

Shaaimu SmartFit Pro1 खरीदना होगा सही?

वॉच में एक बड़ी स्क्रीन दी गई है जिसमें कई स्पोर्ट्स मिल रहे हैं और साथ ही इसे खास बनाता है इसका ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर। अगर आप एक बजट सेगमेंट में बढ़िया फीचर्स वाले फिटनेस ट्रैकर की तलाश में हैं जो दिखने में स्टाइलिश भी हो तो यह एक बढ़िया विकल्प है। साथ ही कंपनी की वेबसाइट से इसे आप सस्ते में भी खरीद सकते हैं। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles