Amazon Sale 2023: सस्ते से लेकर महंगे तक हर बजट की Best Smartwatches, फौरन लपक लें ये धमाका डील्स
Boat Xtend Plus स्मार्टवॉच अमेज़न पर 1999 रुपए में लिस्टेड है।
Noise ColorFit Ultra 3 स्मार्टवॉच को आप अमेज़न से 3199 रुपए में खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy Watch 5 अमेज़न पर 1500 रुपए के बैक डिस्काउंट समेत 17,499 रुपए में उपलब्ध है।
शॉपिंग के लिए इससे बेहतर मौका शायद ही आगे मिलेगा क्योंकि अमेज़न की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल अभी लाइव है जिसमें कई सारे प्रोडक्ट्स कई सारे डिस्काउंट ऑफर्स के साथ उपलब्ध हैं। आज हमने कुछ स्मार्टवॉचेज़ को लिस्ट किया है जो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आकर्षक कीमतों में उपलब्ध हैं। आइए आपको बताते हैं बेस्ट 5 स्मार्टवॉच जिन्हें आप Amazon Sale के दौरान खरीद सकते हैं।
Fire-Boltt Pheonix Pro (यहाँ से खरीदें)
यह स्मार्टवॉच 1.39-इंच TFT LCD डिस्प्ले के साथ 240 x 240 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन ऑफर करती है। आप इसे केवल एक बार चार्ज करने पर 7 दिनों तक और ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ 4 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको हेल्थ-ट्रैकिंग ऐप्स और AI वॉइस असिस्टेंट भी मिलता है। यह अमेज़न पर 1399 रुपए की डिस्काउंट की कीमत में उपलब्ध है।
Boat Xtend Plus (यहाँ से खरीदें)
Boat Xtend Plus में 1.78-इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 700 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। यह सिंगल चार्ज में 7 दिनों तक और ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ 2-3 दिनों तक चल सकती है। इसके अलावा यह डिवाइस 100+ सपोर्ट्स मोड्स के साथ आता है। यह अमेज़न पर 1999 रुपए में लिस्टेड है।
Noise ColorFit Ultra 3 (यहाँ से खरीदें)
ColorFit Ultra 3 स्मार्टवॉच एक 1.96-इंच AMOLED डिस्प्ले से लैस है। ब्रांड का वादा है कि सिंगल चार्ज में इसकी बैटरी लाइफ 7 दिन और ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ 2 दिन होती है। इसमें NoiseFit ऐप मिलता है जो आपकी हेल्थ को ट्रैक कर सकता है। इस स्मार्टवॉच को आप अमेज़न से 3199 रुपए में खरीद सकते हैं।
Fire-Boltt Diamond (यहाँ से खरीदें)
Fire-Boltt Diamond में 1.43-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलती है जिसमें 750 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग, AI वॉइस असिस्टेंट और 300 तक सपोर्ट्स मोड्स शामिल हैं। इसके अलावा यह हेल्थ मॉनिटरिंग ऑफर करती है और वॉटर रेसिस्टेंस के लिए इसे IP67 रेटिंग भी मिली हुई है। एक बार चार्ज करने पर इसे 4 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। अमेज़न ने इस स्मार्टवॉच को 4999 रुपए की कीमत में लिस्ट किया है।
Samsung Galaxy Watch 5 (यहाँ से खरीदें)
यह हाई-एंड स्मार्टवॉच 1.4-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है जिसमें 450 x 450 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन मिलता है। यह 410mAh बैटरी के साथ आता है जिसे केवल 30 मिनट में 45% तक चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा यह स्मार्टवॉच आपकी हेल्थ भी मॉनिटर कर सकती है। साथ ही इसमें BIA भी शामिल है जो शरीर के मोटापे को ट्रैक करने में मदद करता है। इसे वॉटर रेसिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग दी गई है। यह स्मार्टवॉच अमेज़न पर 1500 रुपए के बैक डिस्काउंट समेत 17,499 रुपए में उपलब्ध है।