Xiaomi के 55-इंच 4K Smart TV पर भारी डिस्काउंट, अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध, Amazon पर है उपलब्ध

Xiaomi के 55-इंच 4K Smart TV पर भारी डिस्काउंट, अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध, Amazon पर है उपलब्ध

Xiaomi का 55-इंच 4K Smart TV इस समय Amazon पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. मौजूदा कीमत को देखें तो यह अपने ऑल-टाइम लो प्राइस के करीब बिक रहा है. कंपनी ने इस टीवी को भारत में 32,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन अभी यह Amazon पर सीधे 2,000 रुपये की छूट के साथ 29,999 रुपये में मिल रहा है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

बैंक कार्ड के साथ और भी छूट

इतना ही नहीं, Amazon पर आज एक अतिरिक्त बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है. अगर आप इस स्मार्ट टीवी को HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं, तो आपको 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलती है. यानी कुल मिलाकर यह टीवी 4,000 रुपये तक सस्ता मिल रहा है और इसकी प्रभावी कीमत घटकर सिर्फ 27,999 रुपये रह जाती है, जो इस प्राइस रेंज में इसे एक काफी आकर्षक डील बना देता है.

यह Xiaomi का Fire TV सीरीज वाला स्मार्ट टीवी है, जिसमें पहले से ही Fire TV इनबिल्ट मिलता है. इसका मतलब है कि आपको अलग से किसी स्ट्रीमिंग डिवाइस की जरूरत नहीं पड़ती और आप सीधे OTT ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिससे आप ज्यादा ऐप्स और गेम्स आसानी से इंस्टॉल कर सकते हैं.

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 55-इंच का LED पैनल मिलता है, जो 4K UHD रेजोल्यूशन (3840 x 2160 पिक्सल) और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. यह टीवी 4K HDR, HDR10, HLG और Reality Flow MEMC जैसे फीचर्स के साथ बेहतर पिक्चर क्वालिटी देने का दावा करता है, जिससे मूवी और स्पोर्ट्स कंटेंट देखने का अनुभव और बेहतर हो जाता है.

साउंड के मामले में इसमें ड्यूल स्पीकर्स दिए गए हैं, जो कुल मिलाकर 30W आउटपुट देते हैं. हालांकि यह साउंड क्वालिटी सामान्य उपयोग के लिए ठीक है, लेकिन इसमें Dolby Audio, DTS-X और DTS Virtual:X जैसे ऑडियो सपोर्ट भी मिलते हैं, जो मूवी देखने के दौरान बेहतर साउंड एक्सपीरियंस देने में मदद करते हैं.

कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी में 3 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, ऑप्टिकल पोर्ट, बिल्ट-इन Wi-Fi, Ethernet और Bluetooth जैसे सभी जरूरी विकल्प दिए गए हैं, जिससे आप आसानी से अलग-अलग डिवाइसेस कनेक्ट कर सकते हैं.

कुल मिलाकर, अगर आप इस बजट में एक बड़ा 4K स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो Xiaomi का यह मॉडल मौजूदा ऑफर के साथ एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आता है.

यह भी पढ़ें: गर्मी शुरू होते ही AC की करवानी है सर्विसिंग? ये 6 चीजें जरूर करवाइए चेक, वर्ना मैकेनिक लगा देगा चूना

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile