खटारा LCD बन जाएगा 4K Smart TV, बड़े काम का है ये सस्ता सा छोटू डिवाइस

By

अगर आपके घर में पुराना LCD या LED टीवी रखा है जो लेटेस्ट फीचर्स को सपोर्ट नहीं करता, तो उसे आसानी से स्मार्ट टीवी में बदला जा सकता है और इसके लिए बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ती। स्मार्ट टीवी बनने के बाद आप उस पर वेब सीरीज, फिल्में और लाइव स्पोर्ट्स जैसे कंटेंट का आनंद ले सकते हैं। इसके लिए बस एक छोटा सा डिवाइस इस्तेमाल करना होता है, जो आपके सामान्य टीवी को 4K सपोर्ट वाले स्मार्ट टीवी में बदल देता है। यह डिवाइस आपको Amazon या Flipkart जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर आसानी से मिल जाएगा।

नार्मल TV को कैसे बनाएं स्मार्ट TV?

पुराने टीवी को स्मार्ट बनाने के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि उसमें HDMI पोर्ट होना चाहिए। ज्यादातर LCD और LED टीवी में यह सुविधा पहले से मौजूद होती है। आपको सिर्फ एक TV Stick खरीदनी होती है, जिसे HDMI पोर्ट में लगाना होता है। जैसे ही आप इसे कनेक्ट करते हैं, आपका टीवी स्मार्ट टीवी की तरह काम करने लगता है। इसके बाद आप YouTube, Amazon Prime Video, Netflix, JioHotstar जैसे कई ऐप्स डाउनलोड करके अपनी पसंद का कंटेंट देख सकते हैं।

कितने की आती है टीवी स्टिक?

अगर कीमत की बात करें तो TV Stick आमतौर पर 3,500 रुपये से लेकर 10,000 रुपये के बीच मिल जाती है। उदाहरण के तौर पर, Mi Android TV Stick लगभग 4,899 रुपये में उपलब्ध है। इसकी खासियत यह है कि यह एक प्लग-एंड-प्ले डिवाइस है, यानी इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है। HDMI से कनेक्ट करने के बाद आपके टीवी पर Android इंटरफेस दिखाई देने लगता है और सेटअप पूरा होने के बाद आप अपने पसंदीदा शो, फिल्में और स्पोर्ट्स इवेंट्स देख सकते हैं।

इस डिवाइस को आप अपने घर के ब्रॉडबैंड या Wi-Fi नेटवर्क से जोड़ सकते हैं। कनेक्ट होने के बाद दिए गए रिमोट की मदद से आप अलग-अलग ऐप्स को आसानी से नेविगेट कर सकते हैं और अपनी पसंद का कंटेंट चुन सकते हैं। Mi Android TV Stick के अलावा भी इसी कीमत में कई अन्य ब्रांड्स के 4K सपोर्ट वाले TV Stick ऑप्शंस बाजार में उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: छोटे कमरों के लिए बेस्ट रहेंगे ये पोर्टेबल एयर कूलर, गर्मी में देते हैं सर्दी का एहसास

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By