Digit.in

Amazon Freedom Sale 2024 हुई शुरू! आधे दाम में खरीदें 4K Smart TVs

Highlights

Amazon Great Freedom Festival Sale 2024 आज दोपहर 12 बजे से सभी ग्राहकों के लिए शुरू हो गई है।

ग्राहक 80% तक के प्राइस कट के साथ सस्ते और महंगे हर तरह के आइटम्स पर भारी बचत की उम्मीद कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको अमेज़न सेल के दौरान 4K Smart TVs पर उपलब्ध धमाकेदार डील्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Amazon Freedom Sale 2024 हुई शुरू! आधे दाम में खरीदें 4K Smart TVs

Amazon Great Freedom Festival Sale 2024 आज दोपहर 12 बजे से सभी ग्राहकों के लिए शुरू हो गई है और यह सेल खरीदारी का एक रोमांचक अनुभव लेकर आई है। प्राइम मेंबर्स को हमेशा की तरह इस इवेंट का भी अर्ली एक्सेस मिल गया था, यानि उनके लिए यह सेल 6 अगस्त, रात 12 बजे से ही शुरू हो गई थी। हालांकि, अब सभी इन लोग इन डील्स का आनंद ले सकते हैं। भारत के स्वतंत्रता दिवस की खुशी में यह सेल ढेरों प्रोडक्ट्स पर भारी भरकम डिस्काउंट्स और ऑफर्स का वादा करती है जिनमें इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू उपकरण, फैशन, ब्यूटी और अन्य गैजेट्स शामिल हैं।

Amazon Freedom Sale 2024: Offers

ग्राहक 80% तक के प्राइस कट के साथ सस्ते और महंगे हर तरह के आइटम्स पर भारी बचत की उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावा अमेज़न इस सेल में एक्सक्लूसिव बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज डील्स और नो-कॉस्ट EMI ऑप्शंस भी ऑफर कर रहा है। यह सेल उन लोगों के लिए सबसे अच्छा मौका है जो अपने गैजेट्स को अपग्रेड करने, वॉर्डरोब को रिफ्रेश करने या घर के जरूरी सामान का स्टॉक भरने की सोच रहे हैं। डील्स और बेनेफिट्स की भरमार के साथ आपको यह सेल बिल्कुल भी मिस नहीं करनी चाहिए।

इस आर्टिकल में हम आपको अमेज़न सेल के दौरान 4K Smart TVs पर उपलब्ध धमाकेदार डील्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर आप 65 प्रतिशत तक की बड़ी छूट पा सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं!

इस सोनी ब्रविया स्मार्ट टीवी की असली कीमत 99,900 रुपए है, हालांकि, अभी चल रही अमेज़न सेल में यह केवल 45 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 54,990 रुपए में लिस्टेड है। साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म इस पर 1000 रुपए का अतिरिक्त कूपन ऑफर भी दे रहा है। इसके अलावा यहाँ आपको 2000 रुपए तक का बैंक डिस्काउंट भी मिल जाएगा। यह मॉडल 60Hz डिस्प्ले पैनल, 3 HDMI पोर्ट्स, 2 USB पोर्ट्स और 20W साउन्ड आउटपुट ऑफर करता है।

45,900 रुपए की कीमत में आने वाला यह Crystal 4K Ultra HD टीवी अभी ग्रेट फ्रीडम सेल में 36,490 रुपए में मिल रहा है। यह इस डिवाइस पर अपनी असली कीमत से 21% का फ्लैट डिस्काउंट है। इसके अलावा SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर आप 1500 रुपए तक की अलग से पा सकते हैं। अब बात करें स्पेक्स और फीचर्स की तो इस डिवाइस में भी 20W साउन्ड आउटपुट मिलता है। यह 50Hz रिफ्रेश रेट, 3 HDMI पोर्ट्स, वेब ब्रॉउज़र, पावरफुल स्पीकर्स, HDR आदि को सपोर्ट करता है। कंपनी इस पर 2 साल की वॉरंटी दे रही है।

MI 32-inch HD Ready Smart Google LED TV वैसे तो 24,999 रुपए में आता है, लेकिन अभी आप इसे आधी कीमत में यानि केवल 12,500 रुपए में घर ले जा सकते हैं। इतना ही नहीं, यहाँ आपको 500 रुपए का कूपन डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इमर्सिव व्यूइंग अनुभव के लिए यह टीवी गूगल असिस्टेंट और डॉल्बी ऑडियो के साथ आता है। इसी के साथ बैंक ऑफर के तहत ग्राहक SBI क्रेडिट कार्ड्स के जरिए 1199 रुपए तक की अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं। यह 32 इंच का किफायती LED टीवी 60Hz रिफ्रेश रेट और 1366 x 768 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन ऑफर करता है। इसके अलावा कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल बैंड वाई-फ़ाई, 2 HDMI पोर्ट्स, सेट-टॉप बॉक्स, 2 USB पोर्ट्स और अन्य मिलते हैं। साउन्ड के लिए 20W आउटपुट और डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट मिलता है।

इसके बाद आता है LG का 43-इंच टीवी जो आमतौर पर 49,990 रुपए में आता है, अभी के लिए 32,491 रुपए की खास कीमत में लिस्टेड है। इस LG TV पर भी 1500 रुपए तक का बैंक ऑफर दिया जा रहा है। स्पेक्स और फीचर्स के मामले में यह डिवाइस 20W आउटपुट, AI साउन्ड, HDR 10, 1.5GB रैम + 8MP स्टोरेज, अनलिमिटेड OTT ऐप्स आदि ऑफर करता है।

लिस्ट का आखिरी टीवी भी सोनी की ओर से है। इस 65-इंच स्मार्ट टीवी की असली कीमत 1,39,900 रुपए है, लेकिन अमेज़न सेल के दौरान इसे 41 प्रतिशत छूट के साथ 82,491 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस डिवाइस पर कम्पनी पूरे 3000 रुपए का डिस्काउंट कूपन भी दे रही है। इस स्मार्ट टीवी में 60Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, ओपन बैफल स्पीकर्स, 20W साउन्ड आउटपुट, गूगल असिस्टेंट और डॉल्बी ऑडियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles