अगर आप Amazon Prime Day Sale का फायदा उठाते हुए 43 इंच का नया स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है। इस सेल में कई नामी ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि कुछ मॉडल्स पर 50 प्रतिशत से ज्यादा की छूट भी दी जा रही है, जिससे प्रीमियम फीचर्स वाले टीवी भी बजट में खरीदे जा सकते हैं। यहां हमने आपके लिए 43 इंच कैटेगरी के ऐसे 5 स्मार्ट टीवी लिस्ट किए हैं, जो डिस्काउंट के साथ शानदार फीचर्स भी ऑफर कर रहे हैं। ध्यान दें की प्राइम डे सेल का आज आखिरी दिन है, इसलिए आपको जल्दी फैसला लेना चाहिए। आइए डील्स देखते हैं।
Philips का यह 43 इंच स्मार्ट टीवी 34,999 रुपये की MRP के मुकाबले Prime Day Sale में 21,999 रुपये में मिल रहा है। इस पर कुल 37% की छूट दी जा रही है। टीवी में 60Hz रिफ्रेश रेट वाला Full HD LED डिस्प्ले, 24W Dolby Audio सपोर्टेड स्पीकर और Google TV OS मिलता है। इसके अलावा Chromecast, 1.5GB RAM, 8GB स्टोरेज और Netflix, YouTube समेत कई लोकप्रिय ऐप्स पहले से मौजूद हैं। कंपनी इस पर 1 साल की वारंटी देती है और बॉक्स में वॉयस रिमोट भी शामिल है। (यहां से खरीदें!)
VW का 43 इंच वाला Spectra Series Smart QLED TV, जिसकी MRP 29,999 रुपये है, Prime Day Sale में 52% की छूट के बाद 14,499 रुपये में उपलब्ध है। इसमें 43 इंच का Full HD QLED डिस्प्ले, 60Hz रिफ्रेश रेट और 24W स्पीकर आउटपुट मिलता है। टीवी Android TV OS पर चलता है और इसमें 2GB RAM, 16GB स्टोरेज, Google Assistant सपोर्ट के साथ Netflix, YouTube, Prime Video सहित कई OTT ऐप्स पहले से इंस्टॉल मिलते हैं। कंपनी इस मॉडल पर 2 साल की वारंटी देती है। कनेक्टिविटी के लिए कई पोर्ट्स और वॉयस इनेबल्ड रिमोट भी दिया गया है। (यहां से खरीदें!)
अगर आप 4K टीवी खरीदना चाहते हैं, तो TCL का यह 43 इंच मॉडल एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसकी MRP 47,690 रुपये है, जबकि Prime Day Sale में 41% की छूट के बाद इसे 27,989 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 43 इंच का 4K Ultra HD LED डिस्प्ले, 60Hz रिफ्रेश रेट और 24W Dolby Atmos साउंड आउटपुट मिलता है। यह Google TV OS पर काम करता है और Miracast सपोर्ट के साथ Netflix, Prime Video, YouTube समेत कई OTT ऐप्स पहले से इंस्टॉल मिलते हैं। कंपनी इस मॉडल पर 1.5 साल की वारंटी दे रही है। वॉयस रिमोट और कई कनेक्टिविटी पोर्ट्स भी इसमें उपलब्ध हैं। (यहां से खरीदें!)
Toshiba का E36RP Series Smart QLED TV 35,999 रुपये की MRP के मुकाबले 31% की छूट के बाद 24,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 43 इंच का Full HD QLED डिस्प्ले, 60Hz रिफ्रेश रेट और 26W Dolby Audio स्पीकर दिए गए हैं। Google TV OS पर चलने वाले इस टीवी में Google Assistant, Built-in Chromecast, Screen Sharing, Power Saver Mode और Netflix, Prime Video, YouTube जैसे कई OTT ऐप्स मिलते हैं। कंपनी 1 साल की वारंटी के साथ इसे पेश कर रही है। (यहां से खरीदें!)
Samsung का 43 इंच Full HD Smart LED TV इस समय 27,500 रुपये की MRP के मुकाबले 23,250 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा 750 रुपये का अतिरिक्त कूपन डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिसे क्लेम करने के बाद इसकी प्रभावी कीमत 22,500 रुपये रह जाती है। इसमें 50Hz रिफ्रेश रेट वाला Full HD LED पैनल, 20W ऑडियो आउटपुट और Google Assistant व Sound Mirroring जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Samsung TV Plus के जरिए 100 से ज्यादा फ्री टीवी चैनल्स का एक्सेस भी मिलता है। कंपनी इस पर 1 साल की वारंटी देती है। (यहां से खरीदें!)