Digit.in

Yearender 2024: रिचार्ज के दाम बढ़ने से सैटेलाइट इंटरनेट तक..टेलीकॉम सेक्टर के लिए खास रहा ये साल

Highlights

टेलीकॉम सेक्टर के लिए काफी बदलाव वाला रहा साल

स्पैम कॉल से निपटने के लिए भी की गई काफी मेहनत

भारत में सैटेलाइट इंटरनेट की एंट्री का रास्ता साफ

Yearender 2024: रिचार्ज के दाम बढ़ने से सैटेलाइट इंटरनेट तक..टेलीकॉम सेक्टर के लिए खास रहा ये साल

साल 2024 खत्म होने वाला है. यह साल कई मायनों में अलग रहा. कई बदलाव साल 2024 में हमें देखने को मिले. टेलीकॉम सेक्टर में भी साल 2024 में कई बदलाव देखने को मिले. यह साल चुनौतियों के साथ मौकों से भरा रहा. इस साल डिजिटल फ्रॉड और स्पैम कॉल ने काफी परेशान किया वहीं इससे निपटने के लिए भी काफी मेहनत की गई. आइए जानते हैं इस साल टेलीकॉम सेक्टर में क्या-क्या देखने को मिला.

टैरिफ में बढ़ोतरी

इस साल के सबसे बड़े डेवलपमेंट्स में एक Jio, Airtel और Vi जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों का मोबाइल सर्विस की कीमतों में बढ़ोतरी करना रहा. टेलीकॉम कंपनियों ने पनी दरों में औसतन लगभग 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, जिससे कई कस्टमर्स BSNL की तरफ शिफ्ट हो गए.

BSNL के अफोर्डेबल प्लान्स की वजह से लोगों को यह पसंद आने लगा. नतीजा यह रहा कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने केवल 4 महीने में लगभग 55 लाख नए सब्सक्राइबर्स को जोड़ लिया. हालांकि, बाद में खराब नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी की कमी ने लोगों को इससे अलग होने पर मजबूर कर दिया.

स्पैम कॉल और मैसेज में बढ़ोतरी

इस साल एक और महत्वपूर्ण मुद्दा स्पैम कॉल और मैसेज में बढ़ोतरी का रहा. इसके कारण कई लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई गंवा दी. दुख की बात रही कि एक ऐसा केस भी सामने आया जहां आगरा में एक महिला ने इन स्कैम के कारण अपनी जान गंवा दी.

इसके रिस्पांस में सरकार ने इन अनवांटेड कॉल को ब्लॉक करने में मदद के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करके नए टूल्स डेवलप किए. जिन्हें टेलीकॉम कंपनियों ने जल्दी से अपना लिया. ये टूल्स कुछ ही महीनों में करोड़ों स्पैम कॉल को सक्सेसफुली ब्लॉक करने में कामयाब रहे.

इसके अलावा दिसंबर में TRAI (टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने मैसेज को ट्रैक करने और हार्मफुल लिंक्स को रोकने के उद्देश्य से नए नियम पेश किए. जिससे स्पैम मैसेज भेजने वालों की पहचान करना आसान हो गया.

सैटेलाइट इंटरनेट की एंट्री का रास्ता साफ

इस साल सैटेलाइट इंटरनेट सर्विसेज में भी तेजी देखी गई. सरकार ने आखिरकार सैटेलाइट इंटरनेट के लिए ज़रूरी स्पेक्ट्रम अलोकेट करने का फैसला किया और TRAI के फाइनल किए गए नियमों के साथ हम अगले साल जनवरी तक पूरे इंडिया में सैटेलाइट इंटरनेट के रोलआउट की उम्मीद कर सकते हैं.

कुल मिलाकर साल 2024 टेलीकॉम सेक्टर में महत्वपूर्ण बदलावों का साल रहा है. जिसमें सर्विसेज को इम्प्रूव करने और कंज्यूमर्स की रक्षा करने के उद्देश्य से नई चुनौतियों और टेक्नोलॉजी में एडवांसमेंट का मिक्स्चर रहा.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles