Vodafone Idea
हम सभी ने देखा है कि 3 जुलाई को Reliance Jio और Airtel के Recharge Plans के दाम बढ़ चुके हैं। हालांकि, आज वो दिन है जब Vodafone idea यानि Vi की ओर से भी प्लांस के नए दाम लागू हो गए हैं। इसका मतलब है कि अब तीनों निजी टेलिकॉम कंपनियों की ओर से रिचार्ज प्लांस के नए दाम लागू कर दिए गए हैं। आइए जानते है कि आखिर Vi के रिचार्ज प्लांस के दाम कितने बढ़े हैं, और अब आपको जेब पर इसका कितना असर होने वाला है।
अगर हम पहले Prepaid Plans की बात करते हैं तो अब कंपनी के सबसे किफायती रिचार्ज प्लान को 199 रुपये में खरीदा जा सकने वाला है, इस प्लान की कीमत इससे पहले तक 179 रुपये थी। इस प्लान में 28 दिन की वैलिडीटी और 2GB डेटा ऑफर किया जाता है। हालांकि, प्लान में Unlimited Calling और 300 SMS भी मिलते हैं।
अगला Prepaid Recharge Plan, Vi की ओर से 509 रुपये की कीमत में ग्राहकों को दिया जाता है। इस प्लान की कीमत पहले 459 रुपये के आसपास थी। इसके अलावा इस प्लान में 84 दिन की वैलिडीटी ऑफर की जाती है, साथ ही प्लान में 6GB डेटा के साथ Unlimited Calling और 300 SMS ऑफर किए जाते हैं।
अगला प्लान कंपनी का 1999 रुपये की कीमत में आने वाला प्लान है, इस प्लान की कीमत पहले 1799 रुपये थी, हालांकि अब इसे नई कीमत में ग्राहकों को दिया जाने वाला है। इस प्लान में 24GB डेटा के साथ 365 दिन की वैलिडीटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS भी ऑफर किए जाते हैं।
Vi की ओर से डेली डेटा ऑफर करने वाले प्लांस में भी कई बदलाव किए हैं, जैसे इस श्रेणी में 299 रुपये का प्लान अब आपको मिलने वाला है। यह प्लान पहले 269 रुपये की कीमत में आता था, प्लान में 1GB डेली डेटा के अलावा Unlimited Calling और 100 SMS डेली के साथ 28 दिन की वैलिडीटी मिलती थी।
अगला प्लान इस श्रेणी में 349 रुपये की कीमत में आने वाला प्लान है, इस प्लान की कीमत पहले तक 299 रुपये थी। हालांकि, अब इसे नई कीमत में सेल किया जा रहा है। इस प्लान में Vi के ग्राहकों को डेली 1.5GB डेटा ऑफर किया जाता है। प्लान में Unlimited Calling भी मिलती है। इस प्लान में 100 SMS भी डेली ऑफर किए जाते हैं।
प्लान में अतिरिक्त तौर पर ग्राहकों को Unlimited Data की पेशकश की जाती है, जो ग्राहकों को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक मिलता है। प्लान में वीकेंड डेटा रोलओवर के अलावाडेटा डिलाइट का ऑप्शन भी मिलता है। इस प्लान की वैलिडीटी केवल 28 दिनों की है।
अगर आप ऐसे प्लांस को खरीदना चाहते हैं जो आपको एक ही बार में अच्छी खासी या लंबी वैलिडीटी ऑफर करें तो ऐसे प्लांस भी कंपनी के पास मौजूद हैं। हम नीचे इनके बारे में आपको जानकारी देने वाले हैं। आइए इन प्लांस के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं।
इन मुख्य प्लांस के अलावा कंपनी ने अपने कई ऐड-ऑन प्लांस को भी बदल दिया है, ऐसा कह सकते हैं कि इनकी कीमत चेंज कर दी है। कंपनी पहले 1GB डेटा वाले ऐड ऑन प्लान को केवल 19 रुपये में दे रही थी। हालांकि अब यह प्लान 22 रुपये में मिलने वाला है। इसके अलावा कंपनी 3GB डेटा वाले ऐड-ऑन प्लान को 39 रुपये में दे रही थी, अब यह प्लान 48 रुपये में 6GB डेटा ऑफर कर रहा है।