Digit.in

'10 रुपये का भी लाना होगा रिचार्ज..', Jio-Airtel-Vi और BSNL को TRAI का आदेश, करोड़ों लोगों को फायदा

'10 रुपये का भी लाना होगा रिचार्ज..', Jio-Airtel-Vi और BSNL को TRAI का आदेश, करोड़ों लोगों को फायदा

इस साल कंपनी ने टैरिफ हाइक कर ग्राहकों को जोर का झटका दिया था. लेकिन, अब जल्द लगता है करोड़ों लोगों को फायदा होने वाला है. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने इसके लिए टेलीकॉम कंपनियों को एडवाइजरी जारी कर दी है. इससे भारत के करोड़ो मोबाइल यूजर्स को काफी फायदा मिलने वाला है.

एडवाइजरी में 365 दिनों की वैधता वाले किफायती प्लान्स, 10 रुपये का रिचार्ज प्लान और डुअल सिम यूजर्स के लिए अनिवार्य 'वॉयस-ओनली' प्लान शामिल हैं. Airtel, Jio, Vodafone Idea और BSNL जैसे प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों को अब जल्द यह एडवाइजरी मानकर नए-नए प्लान पेश करने होंगे.

TRAI ने वॉयस और SMS सेवाओं के लिए अलग स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) शुरू करने का आदेश दिया है. इसका फायदा सबसे ज्यादा सीनियर सिटीजन्स और 2G फीचर फोन इस्तेमाल करने वालों को मिलेगा. इसका फायदा गांव में रहने वाले लोगों को भी मिलेगा.

STV की वैलिडिटी भी बढ़ाने का आदेश

यूजर्स को और फायदा पहुँचाने के लिए TRAI ने STV की वैधता को मौजूदा 90 दिनों से बढ़ाकर 365 दिन कर दिया है. यह महत्वपूर्ण संशोधन सुनिश्चित करता है कि यूजर्स लंबी अवधि के लिए सुविधा का आनंद ले सकेंगे. इसके अलावा ऑनलाइन रिचार्ज पर बढ़ती निर्भरता को देखते हुए फिजिकल वाउचर के लिए कलर-कोडिंग सिस्टम को खत्म कर दिया गया है.

अब एक और जरूरी बदलाव जो आपको देखने को मिलेंगे वह है 10 रुपये के टॉप-अप और दूसरे रिचार्ज को उपलब्ध करवाया जाएगा. TRAI ने कम से कम एक ₹10 टॉप-अप रिचार्ज की जरूरत को बरकरार रखा है. इसके साथ अब कंपनी दूसरे टॉप-अप वाउचर जारी रख सकती है.

SIM एक्टिव रखने में मिलेगी मदद

आपको बता दें कि इस साल जुलाई में टैरिफ बढ़ोत्तरी की गई थी. जिसके बाद रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ गई थी. इससे डुअल सिम का इस्तेमाल करने वालों और फीचर फोन का यूज करने वालों यूजर्स को सिम एक्टिव रखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. अब नए नियम से कंपनियां जल्द केवल वॉयस-SMS प्लान लॉन्च करेंगी. जिससे फायदा लोगों को मिलेगा.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles