Reliance Jio VS Airtel: 2025 के लिए ये प्लान रहेंगे बेस्ट, मिलती है अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और डेटा, प्राइस भी देख डालें
Reliance Jio के पास 2025 के लिए एक बेहतरीन वैल्यू पैक है।
ऐसा ही प्लान Airtel के पास भी है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ साथ डेटा भी मिलता है।
इन दोनों प्लांस की तुलना को आप यहाँ देख सकते हैं और अपने लिए बेस्ट वैल्यू फॉर मनी प्लान खरीद सकते हैं।
आजकल के बाजार में जहां हर प्राइस पॉइंट में और अलग अलग बेनेफिट के साथ सैंकड़ों रिचार्ज प्लांस मौजूद हैं, एक सही रिचार्ज प्लान का चयन करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर जब 2025 में टॉप टेलीकॉम प्रदाता Jio और Airtel आकर्षक "ट्रूली अनलिमिटेड" पैक्स पेश कर रहे हैं। दोनों कंपनियां अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस बेनिफिट्स और अलग अलग डेटा लाभ के साथ आने वाले बहुत से रिचार्ज प्लांस को पेश करती हैं, करती आ रही हैं, इन कंपनियों के पास ऐसे प्लांस मौजूद भी हैं।
चाहे आप बजट-फ्रेंडली प्लान की खोज कर रहे हों, या लंबी वैलिडीटी के साथ आने वाले वैल्यू पैक, इन टेलिकॉम कंपनियों के पास एक न एक प्लान आपको मिल जाने वाला है। Airtel के प्लान डेटा और एसएमएस के मिश्रण पर केंद्रित हैं, जबकि Jio के पैक लंबी वैलिडीटी के साथ कम दाम वाले प्लांस को अपना लक्ष्य मानकर चलता है। यहां हम दोनों ऑपरेटरों के टॉप प्लान्स की तुलना करने वाले हैं, ताकि आपको अपने लिए एक बेस्ट ऑप्शन मिल सके।
Jio बनाम Airtel: शॉर्ट-टर्म वैल्यू पैक्स
अगर आपको शॉर्ट-टर्म प्लान की जरूरत है, तो Airtel का 489 रुपये का प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, इस प्लान में 6GB डेटा, 600 एसएमएस और 77 दिनों की वैलिडीटी कंपनी आपको दे रही है। अगर आप कम डेटा को इस्तेमाल करने वाले यूजर हैं तो आपको यह प्लान बेहद पसंद आने वाला है। हालांकि, इसके अलावा, आप 499 रुपये के एयरटेल प्लान को भी देख सकते हैं, यह Airtel प्लान 84 दिनों की वैलिडीटी के लिए 900 एसएमएस के साथ आता है, लेकिन इसमें डेटा लाभ शामिल नहीं है। हालांकि आपको अनलिमिटेड कॉलिंग दोनों ही प्लांस के साथ मिल जाने वाली है।
आइए अब Reliance Jio के इन प्लांस की बात करते हैं तो आपको कम दाम में काफी ज्यादा बेनेफिट प्रदान करते हैं।
Reliance Jio के वैल्यू पैक्स
दूसरी ओर, Jio का 458 रुपये का प्लान आता है, इस प्लान में आपको 1,000 एसएमएस और 84 दिनों की वैलिडीटी मिलती है, हालांकि इस प्लान में Unlimited Calling तो आपको दी जा रही है, लेकिन इस प्लान में आपको डेटा का लाभ नहीं मिलता है। यदि आप कॉल और एसएमएस पर अधिक निर्भर हैं, तो Jio का यह प्लान आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
आइए अब दोनों ही कंपनियों के उन प्लांस पर नजर डालते हैं, जो आपको कुछ लंबी वैलिडीटी के साथ मिलते हैं। यहाँ इनकी कीमत और सभी बेनेफिट आपको नजर आने वाले हैं।
Jio बनाम Airtel: लॉन्ग-टर्म प्लान की तुलना
अगर आप उन यूजर्स में से हैं जो सालभर के प्लान की तलाश में रहते हैं, तो आप सही जगह पर हैं, आपके लिए भी एयरटेल के पास एक रिचार्ज प्लान है, इस प्लान को एयरटेल ने 1,959 रुपये में लॉन्च किया था, इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल, 3,600 एसएमएस और 365 दिनों की वैलिडीटी मिलती है।
इसके अलावा अगर आप जियो के ग्राहक हैं तो आप ऐसे ही लाभ के साथ आने वाला जियो का 1,958 रुपये का प्लान खरीद सकते हैं। हालांकि, Airtel का 2,249 रुपये का प्लान 30GB डेटा के साथ आता है। इस प्लान में आपको अन्य सभी बेनेफिट भी मिलते हैं। यह प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जो ज्यादा डेटा न इस्तेमाल करते हुए कुछ डेटा इस्तेमाल कर साथ लंबी वैलिडीटी और कॉलिंग के अलावा SMS बेनेफिट ही चाहते हैं।
कौन सा प्लान चुनें?
अगर आप किफायती प्लान और अधिक एसएमएस लाभ को प्राथमिकता देते हैं, तो Jio के प्लान अच्छा ऑप्शन हो सकता है। हालांकि, Airtel के पैक्स अतिरिक्त डेटा ऑप्शन प्रदान करते हैं, जो मध्यम इंटरनेट उपयोग वाले पयोगकर्ताओं को पसंद आ सकते हैं। अब यह आप पर पूरी तरह से निर्भर करता है कि आपकी जरूरत क्या है। अपनी जरूरत के हिसाब से आप किसी प्लान का चुनाव कर सकते हैं।