Reliance Jio पोस्टपेड और Vodafone RED Plans के बीच कड़ी टक्कर: कौन आगे है इस लड़ाई में?
हालाँकि प्रीपेड प्लान्स हमारे देश में ज्यादा प्रभावी रूप से काम करते हैं, और इनमें आपको स्कीम भी अच्छी खासी मिलती है, पिछले कुछ समय में हमने देखा है कि सभी टेलीकॉम कंपनियों ने कुछ खास प्रीपेड प्लान्स को बाजार में उतारा है, लेकिन आज हम बात करने वाले हैं कुछ पोस्टपेड प्लान्स की...
अभी हाल ही में अपने प्रीपेड प्लान्स के चलते रिलायंस जियो ने एक बार फिर से टेलीकॉम जगत को हिलाकर रख दिया था। कंपनी ने प्रतिस्पर्धी कीमत और अच्छे खास ऑफर्स के साथ इन प्लान्स को बाजार में उतारा था। इसके साथ ही जैसे ही अन्य कंपनियों को इस बारे में पता चलता गया था तो उन्होंने अपने वर्तमान प्लान्स में बदलाव करके रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए एक बेस बना लिया है। ऐसा करने के पीछे एक ही कारण ही अपने वर्तमान ग्राहकों को किसी अन्य नेटवर्क पर जाने से रोका जाए।
हालाँकि प्रीपेड प्लान्स तो रिलायंस जियो ने लॉन्च कर दिए थे, और इनसे अन्य सभी टेलीकॉम कंपनियों को काफी परेशानी भी हो रही है, लेकिन रिलायंस जियो इतने में ही कहाँ बैठने वाला है। उसने सभी को चौंकाते हुए एक नई चला चल दी और इस बार कंपनी ने पोस्टपेड डाटा टैरिफ की ओर अपने कदम बढ़ाये। इस कदम से हमारे सामने आया एक काफी प्रसिद्द Rs 199 वाला ‘Zero Touch’ पोस्टपेड प्लान, यह प्लान पहले से ही एक्टिव अंतरराष्ट्रीय रोमिंग सेवा के साथ आ रहा है।
हालाँकि रिलायंस जियो ने कितनी भी चाल क्यों न चल दी हों, अन्य कंपनियों ने भी इससे कड़ी टक्कर दी है। आपको बता दें कि कंपनी को कड़ी टक्कर वोडाफ़ोन की ओर से मिल रही है। वोडाफ़ोन ने किसी भी रूप में रिलायंस जियो के आगे अपने घुटने नहीं टेके हैं। रिलायंस जियो पोस्टपेड से कड़ी टक्कर लेने के लिए कंपनी ने अपने RED पोस्टपेड प्लान्स को लॉन्च किया है। वोडाफ़ोन के यह प्लान Rs 399 की कीमत से शुरू होकर Rs 999 की कीमत तक जाते हैं, इनमें आपको डाटा की अतिरिक्त सुविधा के साथ साथ अन्य और भी कई सेवाएं मिल रही हैं। हालाँकि कंपनी के पास इंटरनेशनल कॉलिंग के लिए जो पैकेज हैं, उनकी कीमत Rs 1,299 से शुरू होकर Rs 2,999 तक जाती है।
Reliance Jio का Rs 199 वाला Zero Touch Plan
जैसे कि हमने आपसे कहा है कि इस पैक के साथ आपको प्री-एक्टिवेटिड इंटरनेशनल रोमिंग सेवा मिल रही है। जो रिलायंस जियो की ओर से आपको मिल रही है। जैसे ही आप जियो की ओर से इस प्लान को लेते हैं। आपको अपनी इस सिम को एक्टिवेट करने के लिए किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होती है। इस प्लान में आपको 100 SMS प्रतिदिन मिल रहे हैं, इसके अलावा आपको इसमें 25GB 4G डाटा मिल रहा है, यह एक महीने के लिए आपको मिल रहा है। जैसे ही आप इस लिमिट को क्रॉस कर लेते हैं तो आपको इसके बाद 1GB डाटा के लिए Rs 20 देना होगा। हालाँकि इंटरनेशनल रोमिंग के लिए आपको कुछ भी अलग से डिपाजिट करने की जरूरत नहीं है।
इस प्लान में यूजर्स को इंटरनल रोमिंग के लोए मात्र 50 पैसे प्रति मिनट की दर से देने होंगे। लगभग 33 देशों में जिनमें US, UAE और UK शामिल हैं, इन देशों में 2-2-2 इंटरनेशनल रोमिंग प्लान चल रहा है, इसका मतलब है कि आपको Rs 2 प्रति मिनट की दर से वॉयस कॉलिंग के लिए देने होंगे, इसके अलावा Rs 2 प्रति MB डाटा के लिए देने होंगे, इसके साथ ही SMS के लिए भी आपको Rs 2 भी देने होंगे। इसके अलावा अन्य 42 देशों में आपको 10-10-10 के हिसाब से पैसा खर्च करना होगा। इन देशों में ऑस्ट्रेलिया, चीन, रूस, जर्मनी, कुवैत, साउथ कोरिया, और स्पेन आदि शामिल हैं।
Rs 399 की कीमत में आने वाले Vodafone RED बेसिक प्लान
वैसे तो हम आपको बता चुके हैं कि कंपनी की ओर से RED श्रेणी में कई प्लान्स को लॉन्च किया गया है, इनकी कीमत Rs 399 से शुरू होकर Rs 999 तक जाती है। हालाँकि अगर बेसिक प्लान की चर्चा करें तो इसमें आपको 20GB डाटा पूरे महीने के लिए मिल रहा है। इसके अलावा इस प्लान के साथ आपको वोडाफ़ोन प्ले का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। हालाँकि इस प्लान में आपको SMS नहीं मिल रहा हैं, लेकिन इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिल रहा है। अन्य प्लान्स में भी आपको ऐसे कुछ लाभ मिल रहे हैं, लेकिन प्लान के हिसाब से डाटा और अन्य लाभ बढ़ जाते हैं।