बस दो दिन..फिर बंद हो जाएगा Jio का ये ‘सस्ता प्लान’, बेनिफिट्स देख अभी ही करवा लेंगे रिचार्ज

बस दो दिन..फिर बंद हो जाएगा Jio का ये ‘सस्ता प्लान’, बेनिफिट्स देख अभी ही करवा लेंगे रिचार्ज

Reliance Jio देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है. ग्राहकों के लिए कंपनी समय-समय पर प्रीपेड प्लान में बदलाव करती रहती है. Reliance Jio का एक प्लान अब बंद होने वाला है. इस प्लान के साथ Reliance Jio यूजर्स को काफी बेनिफिट्स मिलते हैं. लेकिन, 11 जनवरी 2025 के बाद से आप इस प्लान से अपने Jio नंबर को रिचार्ज नहीं कर सकते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Reliance Jio के इस प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा, वॉयस और दूसरे बेनिफिट्स दिए जाते हैं. इस प्लान के साथ यूजर्स को 2150 रुपये के पार्टनर कूपन भी दिए जाते हैं. हम Jio के New Year Welcome Plan 2025 की बात कर रहे हैं. इस प्लान को कंपनी ने पिछले महीने लॉन्च किया था. इसकी कीमत 2025 रुपये रखी गई है.

इस प्लान का फायदा 11 दिसंबर 2024 से यूजर्स उठा सकते हैं. हालांकि, इसके खत्म होने की डेट 11 जनवरी 2025 तक रखी गई है. इसके बाद यह प्लान बंद हो जाएगा. ऐसे में अगर आपका पैक खत्म होने वाला है तो आप इस प्लान के साथ जा सकते हैं. इसमें यूजर्स को कई दमदार बेनिफिट्स बेहद कम कीमत पर मिल जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Jio-Airtel का बढ़ा माथा दर्द! करीब आई Starlink की लॉन्च डेट, बिना नेटवर्क होगी कॉलिंग

New Year Welcome Plan 2025 के बेनिफिट्स

Jio के New Year Welcome Plan 2025 के बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान के साथ आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलेगी. इसके साथ डेली 2.5 GB 4G डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा भी दिया जाता है. यूजर्स को रोज 100SMS भी दिए जाते हैं. इस प्लान की वैलिडिटी 200 दिनों की है. इसके साथ यूजर्स को कई कूपन भी दिए जाते हैं.

यूजर्स को AJIO पर 2500 से उससे अधिक की खरीदारी पर 500 रुपये छूट का कूपन दिया जाता है. इसके साथ Swiggy पर 499 रुपये से अधिक के ऑर्डर पर 150 रुपये की छूट कूपन दिया जाता है. EaseMyTrip के मोबाइल और ऐप से फ्लाइट बुकिंग पर 1500 रुपये का डिस्काउंट कूपन भी यूजर्स को मिलता है.

11 जनवरी तक मौका

इस बेनिफिट्स के साथ आने वाले कंपनी के दूसरे प्लान की बात करें तो इसको कंपनी के 349 रुपये वाले मंथली प्लान के साथ कंपेयर किया जा सकता है. जिसके लिए यूजर्स को लगभग 200 दिनों के लिए 2493 रुपये खर्च करने होंगे. हालांकि, उसके साथ आपको कोई भी डिस्काउंट कूपन नहीं दिया जाएगा. ऐसे में आपके पास 11 जनवरी तक इस प्लान का फायदा उठाने का आखिरी मौका है.

अभी रिचार्ज करने के लिए यहां पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S24 Ultra से OnePlus 12 तक..अभी गलती से भी न खरीदें ये 5 टॉप क्लास फोन, पैसे हो जाएंगे बर्बाद!

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile