ये है Jio का सबसे महंगा प्लान, एक महीने में ही ढीली हो जाएगी जेब, बेनिफिट्स और कीमत जानकर रह जाएंगे भौचक्के!
Jio Most Expensive Plan: भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने किफायती प्लान्स के लिए जानी जाती है, लेकिन कंपनी के पास कुछ प्रीमियम यूजर्स के लिए हाई-एंड पोस्टपेड प्लान भी मौजूद हैं. इन्हीं में से एक है 1549 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान है. जो कंपनी का फिलहाल सबसे महंगा मोबाइल प्लान माना जा रहा है.
Surveyयह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो हर महीने रिचार्ज करने की झंझट से बचना चाहते हैं और एक साथ ज्यादा डेटा व प्रीमियम सेवाएं इस्तेमाल करते हैं. आइए बिना किसी देरी के आपको Jio के 1549 रुपये वाले प्लान के बेनिफिट्स के बारे में डिटेल्स से बताते हैं.
Jio का 1549 रुपये वाला प्लान
Reliance Jio के इस प्लान में यूजर्स को कई बड़े फायदे मिलते हैं, जिसमें डेटा, कॉलिंग और OTT सब्सक्रिप्शन शामिल हैं. इस प्लान के तहत यूजर्स को हर महीने 300GB 4G डेटा मिलता है. इसके अलावा Jio अपने 5G नेटवर्क पर अनलिमिटेड 5G डेटा देने का दावा करता है. अगर यूजर 300GB डेटा खत्म कर देता है, तो उसके बाद 10 रुपये प्रति GB के हिसाब से चार्ज देना होगा. इसके साथ ही प्लान में 500GB तक डेटा रोलओवर की सुविधा भी मिलती है, जिससे बचा हुआ डेटा अगले महीने इस्तेमाल किया जा सकता है.
कॉलिंग और दूसरे बेनिफिट
इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोज 100 SMS की सुविधा भी शामिल है, जिससे यूजर्स को बेसिक कम्युनिकेशन के लिए अलग से कुछ खर्च नहीं करना पड़ता है.
OTT और डिजिटल बेनिफिट्स
1549 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसके OTT और डिजिटल फायदे हैं.
इसमें यूजर्स को Netflix (Mobile प्लान), Amazon Prime Video Lite, JioHotstar Mobile/TV (3 महीने के लिए) जैसे सब्सक्रिप्शन मिलते हैं.
इसके अलावा JioAICloud के साथ 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज, Google Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन (वैल्यू 35,100 रुपये ) भी इस प्लान में शामिल है.
इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा
इस प्लान के साथ यूजर्स को USA और UAE में इंटरनेशनल रोमिंग बेनिफिट्स भी मिलते हैं, जो अक्सर यात्रा करने वालों के लिए काफी उपयोगी हो सकता है.
क्या यह प्लान सभी के लिए सही है?
साफ बात यह है कि यह प्लान हर किसी के लिए नहीं है. अगर आप ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं, OTT कंटेंट नियमित देखते हैं, इंटरनेशनल ट्रैवल करते हैं और हर महीने रिचार्ज से बचना चाहते हैं तो यह प्लान आपके लिए उपयोगी हो सकता है. लेकिन अगर आपका डेटा इस्तेमाल सीमित है, तो यह प्लान आपके लिए महंगा साबित हो सकता है.
दूसरा विकल्प भी मौजूद
Reliance Jio का दूसरा महंगा पोस्टपेड प्लान 749 रुपये का है, जिसमें 100GB डेटा मिलता है और इसमें एडिशनल सिम कार्ड की सुविधा भी दी जाती है.
यह भी पढ़ें: गर्मी शुरू होते ही AC की करवानी है सर्विसिंग? ये 6 चीजें जरूर करवाइए चेक, वर्ना मैकेनिक लगा देगा चूना
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile