Reliance Jio Mobile tariff hike
Reliance Jio की ओर से 3 जुलाई से Mobile Tariff Plans का Price बढ़ा दिया जाने वाला है, ऐसा सामने आ रहा है कि कंपनी अपने प्लांस की कीमत लगभग 25% तक बढ़ा रही है। हालांकि, Jio जैसे अपने ग्राहकों को कुछ न कुछ राहत देता आया है, इस बार भी कंपनी ऐसा कर रही है। असल में कंपनी आपको एक मौका दे रही है कि आप अगर कुछ प्लांस को 3 जुलाई से पहले ही रिचार्ज कर लेते हैं तो आपको इन प्लांस का लाभ मिलता रहने वाला है।
हालांकि, अगर आप रिचार्ज नहीं करते हैं तो ये प्लांस जिनकी लिस्ट हम नीचे दिखाने वाले हैं, बंद हो जाएंगे और फिर आपको कभी भी नजर नहीं आने वाला है। असल में इन प्लांस की कीमत बढ़कर, ये प्लांस कुछ और ही कीमत में उन्हीं बेनेफिट के साथ मिलने वाले हैं। अगर आपका वर्तमान प्लान अभी खत्म हो रहा है तो आप इसी समय इन प्लांस को खरीद सकते हैं। आइए इन प्लांस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Jio की ओर से यह जानकारी मिल रही है कि आप लगभग 50 प्लांस को क्यू कर सकते हैं, आप इन प्लांस को मासिक, कॉर्टर्ली और सालाना आधार पर पहले से ही खरीद कर रख सकते हैं। इसके बाद जैसे जैसे एक के बाद एक प्लान खत्म होता जाएगा, आपका अगला प्लान अपने आप ही Activate होता जाएगा।
इसे आप ऐसा भी कह सकते है कि पहले ही अपने लिए 50 प्लांस को लॉक कर देना। इसके लिए आपको कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना है। इसके अलावा आपको 5G भी जैसा मिल रहा है वैसा ही मिलता रहने वाला है। हालांकि किसी भी कारण आप ऐसा नहीं कर पाते हैं तो 3 जुलाई से Jio Mobile Tariff Price बढ़ जाएंगे। ऐसे में आपको नीचे दिए गए प्लांस नई कीमत में बेहद महंगे मिलने वाले हैं।
यहाँ हम आपको कुछ ऐसे प्लांस के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके कुछ पैसे बचा सकते हैं। इन प्लांस को लेकर आप 3 जुलाई से बढ़ने वाले दामों से ज्यादा होने वाले अपने जेब खर्च को कम कर सकते हैं।
आपने देखा है कि यह सभी प्लान 2GB डेली डेटा के साथ मिलते हैं। हालांकि 3 जुलाई के बाद इन सभी प्लांस की कीमत बढ़कर बेहद ज्यादा हो जाने वाली है। ऐसे में मैं आपको सलाह देता हूँ कि आपको इसी समय इन प्लांस से रिचार्ज कर लेना चाहिए।