Jio का तगड़ा प्लान, एक रिचार्ज 98 दिन धकाधक चलेगा मोबाइल, अनलिमिटेड डेटा-कॉल के साथ JioCinema भी

Reliance Jio देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है. हालांकि, Jio ने भी इस साल प्लान की कीमत में बढ़ोतरी की है. लेकिन, कंपनी के कुछ प्लान अभी भी अफोर्डेबल कीमत पर लोगों को काफी अच्छे बेनिफिट्स देते हैं. Reliance Jio यूजर्स को कई तरह के प्लान्स ऑफर करता है. हालांकि, कंपनी का एक प्लान यूजर्स के लिए काफी अच्छा है.
Reliance Jio के इस प्लान से यूजर्स बार-बार रिचार्ज करवाने की झंझट से बच जाते हैं. कंपनी का यह प्लान 98 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. यानी एक रिचार्ज के बाद लगभग 100 दिन तक आप निश्चिंत होकर अनलिमिटेड कॉल और डेटा का इस्तेमाल कर पाएंगे. कंपनी ने इस प्लान को कुछ महीने पहले ही पेश किया है.
हम बात कर रहे हैं Reliance Jio के 999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की. इस प्लान के साथ कंपनी 98 दिन की वैलिडिटी देती है. इस प्लान के साथ कई बेनिफिट्स दिए जाते हैं. यह उन यूजर्स के लिए काफी अच्छा प्लान है जिनको ढेर सारा मोबाइल इंटरनेट की जरूरत है. इस प्लान के साथ दूसरे बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं.
Jio का 999 रुपये वाला प्लान
Jio का 999 रुपये वाला प्लान एक बजट 5G पैक है. अगर आपके एरिया में 5G नेटवर्क आता है तो आप इस प्लान के साथ अनलिमिटेड हाई-स्पीड डेटा का आनंद ले सकते हैं. 4G नेटवर्क पर यह प्लान आपको कुल 196GB डेटा देता है. यानी आप डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं.
हालांकि, 2GB लिमिट खत्म होने के बाद भी आप इंटरनेट का इस्तेमाल रख सकते हैं. लेकिन, इंटरनेट स्पीड कम होकर 64kbps हो जाती है. इसके अलावा इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉल और डेली SMS बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं. इसके अलावा कंपनी दूसरे बेनिफिट्स भी ऑफर करती है.
साथ में JioCinema का भी सब्सक्रिप्शन
Jio का 999 रुपये वाला प्लान JioCinema के सब्सक्रिप्शन के साथ भी आता है. इसके अलावा आपको Jio TV का फ्री एक्सेस भी दिया जाएगा. कंपनी स्टोरेज की जरूरत को पूरा करने के लिए Jio क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी दे रही है. ऐसे में अगर आप बार-बार रिचार्ज करने के झंझट से फ्री रहना चाहते हैं और अफोर्डेबल प्लान की तलाश में हैं तो 999 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है.
Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.
View full profile