Jio vs Vi: 859 रुपये के रिचार्ज प्लान में कौन दे रहा ज्यादा फायदा? डेटा, कॉलिंग, 5G और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की तुलना
अगर आप Reliance Jio या Vodafone Idea (Vi) के ग्राहक हैं और 3 महीने तक की वैलिडिटी वाला रिचार्ज कराने की सोच रहे हैं, तो दोनों टेलीकॉम कंपनियों के पास 859 रुपये की वाले प्लान मौजूद हैं। खास बात यह है कि दोनों प्लान के साथ 5G की सुविधा भी दी जाती है, लेकिन मिलने वाले डेटा और अतिरिक्त बेनिफिट्स में बड़ा अंतर है। ऐसे में दोनों में से सबसे ज्यादा फायदे कौन देता है यह जानने के लिए पहले इनकी तुलना देख लेना जरूरी है। आइए जानते हैं कि दोनों कंपनियों के 859 रुपये वाले प्लान में क्या-क्या मिलता है।
SurveyJio का 859 रुपये वाला प्लान
जियो के 859 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ ग्राहकों को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और 2GB हाई-स्पीड डेटा प्रतिदिन दिया जाता है।
इसके अलावा कंपनी इस प्लान के साथ 3 महीने का JioHotstar एक्सेस भी देती है। यूजर्स को 50GB मुफ्त क्लाउड स्टोरेज का फायदा भी मिलता है। 5G इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए जियो इस प्लान में बिना किसी डेटा लिमिट के ट्रू अनलिमिटेड 5G की सुविधा भी देता है।
इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें 18 महीने के लिए Google Gemini AI Pro का सब्सक्रिप्शन शामिल है, जिसकी कीमत 35,100 रुपये बताई गई है। हालांकि पूरे 18 महीने तक इस सुविधा का लाभ लेने के लिए यूजर को लगातार 349 रुपये या उससे ज्यादा वाले जियो प्लान से रिचार्ज कराते रहना होगा।
Vodafone Idea का 859 रुपये वाला प्लान
Vi भी 859 रुपये में 84 दिनों की वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान उपलब्ध कराती है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और 1.5GB डेटा प्रतिदिन मिलता है।
इस प्लान के साथ कंपनी डेटा डिलाइट्स, बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर और Vi MTV सब्सक्रिप्शन जैसे अतिरिक्त फायदे भी देती है।
Vi इस प्लान में 5G एक्सेस भी देती है, लेकिन यह पूरी तरह अनलिमिटेड नहीं है। कंपनी की फेयर यूज़ेज पॉलिसी (FUP) के तहत 5G डेटा की सीमा हर 28 दिनों में 300GB तय की गई है। 28 दिन पूरे होने पर अगला 300GB डेटा लिमिट रीसेट हो जाता है।
कौन सा प्लान है ज्यादा फायदे का सौदा?
अगर दोनों प्लान की तुलना करें तो जियो कई मामलों में आगे दिखाई देता है। सबसे पहले, जियो रोजाना 2GB डेटा देता है, जबकि Vi केवल 1.5GB प्रतिदिन उपलब्ध कराता है।
इसके अलावा जियो अपने ग्राहकों को 35,100 रुपये की वैल्यू का Google Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन, JioHotstar की 3 महीने की मेंबरशिप और 50GB क्लाउड स्टोरेज जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी देता है। वहीं 5G के मामले में भी जियो बिना FUP लिमिट के ट्रू अनलिमिटेड 5G उपलब्ध कराता है और इसका 5G नेटवर्क देश के अधिक क्षेत्रों में मौजूद है।
दूसरी ओर, Vi के 5G पर 300GB प्रति 28 दिन की सीमा लागू होती है। हालांकि अगर आपके इलाके में वोडाफोन आइडिया का नेटवर्क जियो से बेहतर काम करता है और आप अधिक यात्रा नहीं करते हैं, तो Vi का प्लान भी आपके लिए उपयोगी हो सकता है।
लेकिन अगर केवल 859 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले कुल फायदों की बात करें, तो यह तुलना Jio के पक्ष में जाती है।
यह भी पढ़े: 20 हज़ार वाला QLED स्मार्ट टीवी 9 हज़ार में खरीदने का सुनहरा मौका! 3 पॉइंट्स में समझें पूरी डील
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
