BSNL से तीन गुना महंगा है Jio का ये 70 दिन वाला प्लान, मिलेंगे कई बेनिफिट्स, आपके लिए कौन-सा बेस्ट?

Jio ने हाल ही में यूजर्स के लिए अपने कई प्लान्स को रिवाइज किया है. नए साल के सेलिब्रेशन में कंपनी ने 2025 रुपये की कीमत वाला एक प्लान भी रोलआउट किया है. Jio का यह प्लान 200 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. लेकिन, हम यहां पर बात कर रहे हैं Jio के 70 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान के बारे में और उसकी तुलना करने वाले हैं BSNL के 70-दिन वाले प्लान के साथ.

Jio और BSNL यूजर्स दोनों को कई तरह के प्लान्स ऑफर करते हैं. कंपनी का 70 दिन का प्लान बजट-फ्रेंडली के तौर पर आता है. लेकिन, BSNL से इसकी तुलना करने पर आपको इसकी प्राइसिंग में जमीन-आसमान का अंतर देखने को मिलता है. आइए आपको Jio और BSNL दोनों के 70 दिन के प्लान के बारे में बताते हैं.

Jio का 70-दिन का प्लान

Jio का एक प्रीपेड प्लान 666 रुपये का है. कंपनी का यह प्लान कई बेनिफिट्स के साथ आता है. यूजर्स इंडिया भर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री-कॉलिंग का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा इस प्लान में नेशनल रोमिंग भी शामिल है. यह प्लान यूजर्स को रोज 1.5GB हाई-स्पीड डेटा देता है. यानी इस दौरान यूजर्स को टोटल 105GB डेटा मिलता है.

जियो के इस प्लान में यूजर्स को दूसरे बेनिफिट्स भी मिलते हैं. इस प्लान के साथ रोज 100 फ्री SMS भी दिए जाते हैं. इसके अलावा यूजर्स को कंपनी के कई ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है. इस प्लान के साथ यूजर्स Jio TV, Jio Cinema और Jio Cloud को एक्सेस कर सकते हैं.

BSNL का 70-दिन का प्लान

BSNL का 70 दिन का प्रीपेड प्लान केवल 197 रुपये में आता है. इस प्लान के साथ यूजर्स को पहले 18 दिन के लिए भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉल करने की सुविधा दी जाती है. इसके साथ फ्री नेशनल रोमिंग की भी सुविधा मिलती है. कंपनी शुरुआती 18 दिन के लिए रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा भी देती है. इस पीरियड के दौरान ही यूजर्स को रोज 100 फ्री SMS भी दिए जाते हैं.

Jio और BSNL दोनों के 70 दिन दिन वाले प्लान की तुलना करने पर साफ तौर पर दिखता है कि BSNL का प्लान जियो से तीन गुना सस्ता है. हालांकि, बेनिफिट्स के मामले में यह जियो से काफी पिछड़ जाता है. ऐसे में अगर आप ज्यादा बेनिफिट्स वाला प्लान लेना चाहते हैं तो आपके लिए जियो का 70 दिन वाला प्लान बेस्ट रहेगा. हालांकि, वैलिडिटी के हिसाब से BSNL का प्लान काफी सस्ता पड़ेगा.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles