Jio का ये प्लान है काफी खास, केवल ₹10 अधिक में ज्यादा वैलिडिटी और रोज 1GB डेटा, समझ लें पूरा गणित

कुछ समय पहले भारत की टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने अपने रिचार्ज प्लान की कीमतों में काफी बढ़ोतरी की थी. यानी रिचार्ज 25 प्रतिशत तक महंगे हो गए. Jio के भी ज्यादातर रिचार्ज प्लान महंगे हो गए. हालांकि, हम आपको यहां पर Jio के दो प्रीपेड प्लान के बताने जा रहे हैं.
Jio के इन दोनों प्रीपेड प्लान्स में केवल 10 रुपये का अंतर है लेकिन यूजर्स को बेनिफिट्स काफी अलग-अलग मिलते हैं. इन प्लान्स की वैलिडिटी में भी अंतर है. इस वजह से आपको Jio के इन दोनों प्लान्स की डिटेल्स जरूर पता होनी चाहिए. हम बात कर रहे हैं Jio के ₹239 और ₹249 वाले प्लान की.
₹239 और ₹249 के ये Jio रिचार्ज प्लान उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हैं जो एक बजट मंथली रिचार्ज प्लान चाहते हैं. इन दोनों ही प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, 4G डेटा और जियो सर्विस के सब्सक्रिप्शन दिए जाते हैं. दोनों ही प्लान्स को अलग-अलग इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है.
₹239 vs ₹249: कौन सा प्लान आपके लिए सही है?
इन दोनों प्लान में ₹239 वाला रिचार्ज प्लान थोड़ा सस्ता होने के बावजूद अधिक डेटा के साथ आता है. इस प्लान में रोज 1.5 GB डेटा दिया जाता है. जबकि ₹249 वाला प्लान प्रति दिन केवल 1 GB डेटा के साथ आता है. हालांकि, बड़ा अंतर दोनों प्लान की वैलिडिटी के साथ आता है.
Jio का ₹239 वाला रिचार्ज प्लान 22 दिन या तीन हफ्ते की वैलिडिटी के साथ आता है. जबकि ₹249 वाला रिचार्ज प्लान 28 दिन या चार हफ्ते की वैलिडिटी के साथ आता है. यानी ₹239 वाला प्लान टोटल 33 GB डेटा यूजर्स को देता है. जबकि ₹249 वाला प्लान 28 GB हाई-स्पीड 4G डेटा यूजर्स को इस दौरान देता है.
कौन-सा प्लान आपके लिए बेस्ट?
दोनों प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, Jio Cinema, Jio TV, और Jio Cloud के सब्सक्रिप्शन का एक्ससे मिलता है. इसके साथ ही वैलिडिटी पीरियड के दौरान प्रति दिन 100 SMS मिलते हैं. अगर आप लंबी वैलिडिटी वाला प्लान चाह रहे हैं तो आप ₹249 वाले प्लान के साथ जा सकते हैं. लेकिन, अगर आपको ज्यादा डेटा की जरूरत है और बार-बार अपना नंबर रिचार्ज करवाने के लिए तैयार हैं तो आप 239 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं.
Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.
View full profile