IPL फैन्स को तोहफा! Jio केवल 100 रुपये में दे रहा है JioHotstar, साथ में मिलेगा हाई-स्पीड डेटा
IPL 2025 शुरू हो चुका है. धीरे-धीरे IPL का रोमांच अपने चरम की ओर बढ़ रहा है. हालांकि, इस बार आपको IPL देखने के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन चाहिए. लेकिन अच्छी बात है कि JioHotstar का सब्सक्रिप्शन कई टेलीकॉम प्लान्स के साथ आता है. Jio तो केवल 100 रुपये में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन देता है.
इससे आप आईपीएल के साथ वेब-सीरीज, मूवीज और दूसरे शोज JioHotstar पर देख सकते हैं. Jio का 100 रुपये वाला प्लान काफी अफोर्डेबल है. इस रिचार्ज के बाद आप 90 दिन तक IPL का आनंद ले सकते हैं. इसके साथ 5GB हाई-स्पीड डेटा भी मिलेगा. हालांकि, इस प्लान से रिचार्ज करने से पहले इसकी डिटेल्स जान लें.
Jio का 100 रुपये वाला प्लान
आपको बता दें कि Jio के इस प्रीपेड प्लान में कॉल्स या SMS की सुविधा नहीं है. अगर कॉल करना या मैसेज भेजना है तो Jio के रेगुलर रिचार्ज प्लान्स में से कोई चुनना पड़ेगा. अगर आप अभी मंथली प्लान यूज कर रहे हैं, तो मौजूदा पैक खत्म होने से 48 घंटे पहले रिचार्ज करना होगा, ताकि दूसरे और तीसरे महीने में JioHotstar सब्सक्रिप्शन चालू रहे.
JioHotstar के साथ बाकी प्लान्स
100 रुपये के अलावा, Jio के पास और भी ऑप्शन्स हैं जो JioHotstar के साथ आते हैं. हम बात कर रहे हैं कंपनी के 299 रुपये, 349 रुपये, 899 रुपये और 999 रुपये वाले प्लान्स की. सभी प्लान के साथ आपको JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा. नीचे आपको इन प्लान्स की डिटेल्स बताते हैं.
299 रुपये वाला प्लान: जियो के 299 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है. इस प्लान के साथ रोजाना 1.5GB डेटा भी मिलेगा. इसके अलावा आपको डेली 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. जबकि 349 रुपये में सभी बेनिफिट्स 299 रुपये वाले प्लान जैसे ही होते हैं लेकिन इसमें डेली 2GB डेटा मिलेता है.
899 रुपये वाला प्लान: आपको बता दें कि 899 रुपये वाला प्लान 90 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं. इस प्लान के साथ एक्स्ट्रा 20GB डेटा भी दिया जाता है. यह प्लान अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ आता है. 999 रुपये वाले प्लान के बेनिफिट्स भी एक जैसे ही हैं हालांकि, 999 रुपये में 98 दिन की वैलिडिटी मिलती है.