Digit.in

56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आने वाला ये है जियो का सबसे सस्ता प्लान, कीमत Rs. 309

Highlights

अगर इस प्लान पर ठीक से नज़र डालें तो महज़ Rs. 155 में यूजर को एक महीने के लिए हर दिन 1GB डाटा और अनलिमिटेड वोइस कॉल्स की सुविधा मिलती है.

56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आने वाला ये है जियो का सबसे सस्ता प्लान, कीमत Rs. 309

पिछले साल जब रिलायंस जियो ने अपनी सेवा को पेश किया था, तब किसी को नहीं लगा था कि कुछ ही समय के अन्दर भारतीय टेलीकॉम बाज़ार इतना बदल जायेगा. जहाँ पहले यूजर को 1GB डाटा के लिए बहुत ज्यादा पैसे देने पड़ते थे,लेकिन रिलायंस जियो के आने के बाद से ही यूजर को डाटा बहुत ही सस्ते में मिलने लगा है. फ्लिपकार्ट इन पॉवरबैंक्स पर दे रहा है डिस्काउंट

ऐसा नहीं है कि, सिर्फ रिलायंस जियो ही सस्ते में डाटा दे रहा है, लेकिन अब बाज़ार में मौजूद अन्य कंपनियां, जैसे- एयरटेल, आईडिया, वोडाफोन आदि भी सस्ते में डाटा दे रही हैं. कुछ कंपनियां ने तो जियो के जैसे ही प्लान्स भी पेश किये हैं. साथ ही कुछ कंपनियां जियो से भी सस्ते में डाटा दे रही हैं. हालाँकि यूजर सस्ते डाटा के मामले में अभी भी जियो की तरफ ही देखता है.

ऐसे में अगर आप भी जियो का नंबर इस्तेमाल करते हैं तो यहाँ हम आपको 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आने वाले जियो के सबसे सस्ते प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिसकी कीमत Rs. 309 है. इस प्लान के तहत 56 दिनों तक हर दिन 1GB 4G डाटा मिलता है. अगर इस प्लान पर ठीक से नज़र डालें तो महज़ Rs. 155 में यूजर को एक महीने के लिए हर दिन 1GB डाटा और अनलिमिटेड वोइस कॉल्स की सुविधा मिलती है.

डाटा के साथ ही इस प्लान के तहत यूजर को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कालिंग की सुविधा भी मिलती है. रोमिंग भी फ्री है इस प्लान के तहत,साथ ही लोकल और एसटीडी एसएमएस भी अनलिमिटेड मिलते हैं.साथ ही जियो ऐप्स का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.

Kulveer Sharma

Kulveer Sharma

Kulveer Sharma

View full profile

Recommended Articles