Jio Cricket Packs: IPL 2024 में मिस नहीं होगी एक भी बॉल, ये प्लान आएंगे काम

Jio Cricket Packs: IPL 2024 में मिस नहीं होगी एक भी बॉल, ये प्लान आएंगे काम
HIGHLIGHTS

IPL 2024 जल्द ही शुरू हो जाएगा, अब अगर आप इसे देखना चाहते हैं तो आपको बहुत सारे इंटरनेट की जरूरत होने वाली है।

ऐसे में आपको ऐसे प्लांस चाहिए होंगे, जो ज्यादा डेटा के साथ आते हैं।

हम आपको आज Jio Cricket Packs के बारे में बताने वाले हैं जो आप IPL 2024 के दौरान खरीद सकते हैं।

Reliance Jio हमारे देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। हालांकि कंपनी ने एक साल पहले IPL अपने सभी ग्राहकों के अलावा देशभर के किसी भी नेटवर्क का इस्तेमाल करने वाले यूजर को फ्री में दिखाया था। आप बड़ी आसानी से JioCinema App पर जाकर इसे देख सकते थे। हालांकि इस साल शायद ही ऐसा होने वाला है? हालांकि Jio के पास IPL 2024 के लिए कुछ सबसे बेहतरीन प्लांस हैं, इन प्लांस के ऑफर का लाभ लेकर आप IPL 2024 को आसानी से देख सकते हैं। आइए जानते है कि आपको आखिर Jio के कौन से प्लांस को खरीदना चाहिए।

इसके पहले कि हम आपको इन प्लांस के बारे में जानकारी देना शुरू करें, सबसे पहले आपको बता देते है कि इन प्लांस के साथ आपको IPL 2024 को देखने के लिए वाई-फ़ाई पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। आप आगामी IPL को इन प्लांस के साथ भी देख पाएंगे। इसके अलावा आपको बता देते है कि Indian Premier League (IPL) का नया एडीशन 22 March, 2024 से शुरू हो रहा है। ऐसे में आपको इन Jio Cricket Packs को अभी खरीद लेना चाहिए। आइए अब आपको इन प्लांस के बारे में बताते हैं।

Reliance Jio का 667 रुपये की कीमत में आने वाला Jio Cricket Pack


इस रिचार्ज की बात करें तो आपको बता देते है कि इस प्लान में ग्राहकों को 90 दिन की वैलिडीटी मिलती है। इसका मतलब है कि आप इस प्लान के साथ पूरा IPL 2024 देख सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान में आपको मात्र और मात्र डेटा ही मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में कॉलिंग और SMS आदि के लाभ नहीं मिलते हैं। आप इस प्लान को अपने किसी भी वर्तमान प्लान के साथ खरीद सकते हैं। इस प्लान में 90 दिनों के लिए 150GB डेटा मिलता है। इस प्लान के साथ आप मेरी राय में पूरा का पूरा अपकमिंग आईपीएल 2024 देख पाएंगे।

Jio का 444 रुपये की कीमत में आने वाला Jio Plan


यह Recharge Plan भी Jio की ओर से डेटा ही ऑफर करता है। इस प्लान में आपको 60 दिन की वैलिडीटी के साथ 100GB डेटा मिलता है। आप इन दोनों ही प्लांस को IPL 2024 देखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप IPL 2024 के रोमांच को देखना चाहते हैं तो आप इन दोनों ही प्लांस का लाभ ले सकते हैं। इन प्लांस के साथ आप IPL का आनंद ले सकते हैं।

IPL 2024 देखने के लिए JioCinema App Download कर लें

आपको जानकारी के लिए बता देते है कि आप इन जियो क्रिकेट पैक्स के साथ IPL 2024 को देख सकते हैं। यह सभी के लिए फ्री होने वाला है। हालांकि इस एप को डाउनलोड करने के बाद भी आपको इंटरनेट की जरूरत होने वाली है। ऐसे में आप ऊपर बताए गए प्लांस को खरीद सकते हैं। अगर आप अपने फोन पअर IPL 2024 को देखना चाहते हैं तो आपको JioCinema Premium का Subscription नहीं लेना पड़ेगा। हालांकि पिछले साल की तरह ही आप शायद ही IPL 2024 को फ्री में JioCinema App के माध्यम से फ्री में देख पाएंगे। इसके लिए आपको JioCinema Premium का Subscription लेना पड़ सकता है।


इसके अलावा भी Jio के अन्य बहुत से रिचार्ज प्लांस हैं, जिनके साथ आप डेटा मात्र खरीदकर IPL 2024 का आनंद ले सकते हैं। इसके लिए आप MyJio App पर जा सकते हैं, इसके अलावा आप jio.com यानि कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।

साभार:

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

 
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo