IPL देखने के लिए बेस्ट है ये जुगाड़, कम पैसे में ज्यादा बेनेफिट के साथ मिलते हैं ये वाला तोडू बेनेफिट
अगर आप IPL 2025 का आनंद लेना चाहते हैं तो आपके लिए JioHotstar का एक्सेस प्राप्त करने के लिए Jio के सबसे दमदार 3 रिचार्ज प्लांस हैं जो काम कीमत में आपको इस OTT का लाभ दे सकते हैं। ऐसा करके आप IPL के साथ साथ अन्य कंटेन्ट का लाभ भी आसानी से ले सकते हैं। यहाँ हम जिन भी प्लांस के बारे में आपको जानकारी देने वाले हैं, वे सभी दमदार होने के साथ साथ आपको IPL का लाभ लगभग लगभग फ्री में ही दे सकते हैं। इसे आप एक दमदार जुगाड़ के तौर पर भी देख सकते हैं। आइए जानते है कि ये Jio Plans कौन से हैं।
यह भी पढ़ें: Flipkart की ‘Double Crazy Sale’ में Kodak और Blaupunkt के Smart TVs सस्ते नहीं मिल रहे बेहद सस्ते
100 रुपये वाला ऐड ऑन प्लान
अगर आप Jio के ग्राहक हैं तो आपको जानकारी के लिए बताया देते हैं कि आपके पास सबसे दमदार प्लांस के तौर पर तीन प्लांस हैं, इसमें से पहले प्लान 100 रुपये का ऐड ऑन प्लान है। इस प्लान में आपको 5GB डेटा का लाभ मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में आपको 90 दिन के लिए Jio Hotstar का एक्सेस मिलता है। इस प्लान में आपको कॉलिंग या SMS का लाभ नहीं मिलता है। अगर आप इस प्लान को खरीदते हैं तो आप मात्र 10 रुपये के प्राइस में ही IPL 2025 का आनंद ले सकते हैं। यह प्लान अपने आप में एक दमदार और खास प्लान है।
Jio का 195 रुपये के प्राइस वाला Cricket Plan
इसके अलावा अगर दूसरे प्लान को देखते हैं तो यह कंपनी का Cricket Plan ही है, इस प्लान की कीमत 195 रुपये है। इस प्लान को एक बेहतरीन डेटा प्लान के तौर पर देखा जा सकता है। इस प्लान में आपको 90 दिनों के लिए JioHotstar का एक्सेस मिलता है। इसके साथ साथ प्लान में आपको 15GB डेटा भी मिलता है। हालांकि, इस प्लान में आपको कॉलिंग और SMS का लाभ नहीं मिलता है। यह प्लान भी IPL 2025 देखने के लिए एक बेस्ट रिचार्ज प्लान हो सकता है।
949 रुपये के प्राइस वाला Jio Plan
यह प्लान आपको कुछ महंगा लग सकता है, लेकिन अगर आप इस प्लान के बेनेफिट आदि देख लेंगे तो आपको यह प्लान महंगा नहीं लगने वाला है। असल में यह प्लान आपको 2GB डेली डेटा का लाभ दे रहा है, इसके अलावा इस प्लान में आपको Unlimited 5G डेटा का लाभ भी मिलता है। इस प्लान में आपको डेली 100 SMS भी फ्री में मिलते हैं। यह प्लान आपको 84 दिनों के लिए यह सब बेनेफिट दे रहा है। इस प्लान में आपको JioHotstar के साथ साथ jioCloud का एक्सेस भी मिलता है। यह प्लान आपके लिए एक बेस्ट ऑल-इन-वन प्लान हो सकता है।