कीमतें बढ़ने के बाद भूल जाएंगे जियो-एयरटेल, देखें बीएसएनएल के टॉप 15 प्लांस की लिस्ट, कम कीमत में मिलते हैं ज्यादा फायदे

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि प्राइवेट टेलिकॉम कम्पनियों जैसे Airtel, Jio और Vodafone Idea (Vi) ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड रिचार्ज प्लांस की कीमतें बढ़ा दी हैं, ऐसे में Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL/बीएसएनएल) अब भी अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में अपने प्लांस को सस्ती कीमतों में पेश कर रहा है। ये प्लांस देशभर में अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्ध हैं। टेलिकॉम कम्पनियाँ उत्तर पूर्व, जम्मू और कश्मीर और असम के लिए अलग-अलग प्लान वाउचर्स ऑफर करती हैं।

ध्यान रखें कि शायद ये प्लांस भारत के सभी क्षेत्रों में उपलब्ध न हों और इसकी सेवाएं और कनेक्टिविटी प्राइवेट प्लेयर्स के बराबर बिना रुकावट वाली न हो। अगर आप एक बीएसएनएल यूजर हैं या फिर अपने जियो, एयरटेल या Vi सिम को इस टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर में पोर्ट करने की योजना बना रहे हैं तो, तो ये रहे बीएसएनएल के टॉप रिचार्ज प्लांस जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।

BSNL Top 15 Prepaid Plans

Rs 107: यह एंट्री-लेवल रिचार्ज यूजर्स को 35 दिनों के लिए 200 मिनट की कॉलिंग और 3GB डेटा ऑफर करता है।

Rs 118: इस रिचार्ज प्लान में 20 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 10GB डेटा मिलता है।

Rs 153: अब आते हैं तीसरे प्लान वाउचर पर तो यह 26 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स, 26GB डेटा और प्रतिदिन 100 SMS प्रदान करता है।

Rs 199: इसके बाद 199 रुपए वाला रिचार्ज प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2GB डेटा और रोजाना 100 SMS लेकर आता है। इसकी वैधता 30 दिनों की है।

Rs 249: यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेली डेटा और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा प्रदान करता है। यह 45 दिनों तक चलता है।

Rs 347: लिस्ट का अगला प्लान 347 रुपए का है जो 54 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉइस, 2GB डेली डेटा और हर दिन 100 SMS के साथ आता है।

Rs 599: अब, 599 रुपए वाले रिचार्ज में अनलिमिटेड कॉल्स, प्रतिदिन 3GB डेटा और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। ये बेनेफिट्स आपको 84 दिनों के लिए मिलते हैं।

Rs 666: यह प्रीपेड पैक अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेली डेटा, हर रोज 100 SMS और 105 दिनों की वैलीडिटी ऑफर करता है।

Rs 699: यह रिचार्ज ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ रोजाना 0.5GB डेटा और रोज 100 SMS ऑफर करता है। इसकी वैधता 130 दिनों तक रहती है।

Rs 997: 1000 रुपए के अंदर आने वाले इस आखिरी प्लान में भी अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स, 2GB डेली डेटा और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। यह प्लान 160 दिन चलता है।

Rs 1198: अब शुरू होते हैं 1000 रुपए से ऊपर वाले प्लान, जिनमें से पहला 365 दिनों की वैधता के साथ 300 मिनट की वॉइस कॉल्स, हर महीने 3GB डेटा और हर महीने 30 SMS ऑफर करता है।

Rs 1499: अब बात करें 1499 रुपए वाले प्लान की तो यह 336 दिनों के लिए अनलिमिटेड फ्री वॉइस कॉलिंग, 24GB डेटा और प्रतिदिन 100 SMS जैसे बेनेफिट्स के साथ आता है।

Rs 1999: इस प्रीपेड रिचार्ज में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, 600GB डेटा और हर रोज 100 SMS की सुविधा मिलती है। ये सारे लाभ 365 दिनों के लिए हैं।

Rs 2399: फिर आता है 2399 रुपए वाला प्लान जो ग्राहकों के लिए 395 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, प्रतिदिन 3GB डेटा और रोजाना 100 SMS लेकर आता है।

Rs 2999: लिस्ट का आखिरी 2999 रुपए वाला प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, 3GB डेली डेटा और हर दिन 100 SMS की सुविधा ऑफर करता है। इस प्लान की वैलीडिटी 365 दिन है।

BSNL Only Calling-FRC Plan

Rs 999: अगर आप केवल अनलिमिटेड कॉलिंग का आनंद लेना चाहते हैं, तो आप बीएसएनएल का 999 रुपए वाला प्लान खरीद सकते हैं जो कि 200 दिनों की वैलीडिटी के साथ आता है।

Rs 108 (FRC): नए ग्राहकों के लिए उपलब्ध यह प्लान अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स और 1GB डेली डेटा के साथ आता है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है।

यह ध्यान देना जरूरी है कि ये प्लांस शायद पूरे भारत में सभी क्षेत्रों में उपलब्ध न हों। इसलिए आप यहाँ क्लिक करके अपने राज्य/सर्कल के आधार पर प्लान की उपलब्धता चेक कर सकते हैं और प्लांस की विस्तृत लिस्ट और उनके बेनेफिट्स यहाँ चेक कर सकते हैं।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles