84 दिन की वैलिडिटी, 126GB डेटा और Canva का सब्सक्रिप्शन! बंपर पैकेज है Jio का ये किफायती प्लान

HIGHLIGHTS

यहां हम आपको जियो के 84 दिनों वाले प्लान के बारे में बता रहे हैं।

18 महीने तक Google Gemini का प्रो प्लान ऑफर किया जाता है।

जियो हॉटस्टार और कैनवा के साथ स्वीगी वन का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

84 दिन की वैलिडिटी, 126GB डेटा और Canva का सब्सक्रिप्शन! बंपर पैकेज है Jio का ये किफायती प्लान

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो के पोर्टफोलियो में कई रिचार्ज प्लान शामिल हैं। यह कंपनी अपने ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए कई सारे प्लान्स लेकर आई है। ये सभी प्लान्स ग्राहकों की अपनी अलग-अलग ज़रूरतों के मुताबिक उपयोगी हैं। अगर आप भी जियो के ग्राहक हैं और आपको भी अपनी ज़रूरतों के मुताबिक ऐसा ही कोई प्लान चाहिए, जिसमें आपको किफायती दाम में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा जैसे बेनिफिट मिलें तो आपकी खोज आज यहीं खत्म होती है क्योंकि आज हम आपको जियो के ऐसे ही प्लान के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

जियो के 84 दिन वाले प्लान के बेनिफिट्स

यूँ तो जियो के आधिकारिक पोर्टल पर बहुत सारे प्लान्स पहले से ही मौजूद है, लेकिन आज हम आपको जियो के 84 दिनों वाले प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आपको भी किसी ऐसे प्लान की तलाश है जो जिसमें कम कीमत के साथ वॉइस और डेटा जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं, तो आपके लिए जियो का 799 रुपये वाला प्लान सबसे किफायती साबित हो सकता है। जियो के इस प्लान में ग्राहकों को 84 दिनों कि वैधता मिलती है। इसके साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज़ाना 100 SMS जैसे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। इसी प्लान में आपको रोज़ाना 1.5 GB डेटा भी मिलता है। यानी इस प्लान में ग्राहकों को 126 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है।

84 दिनों वाले प्लान के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स

जियो के इस प्लान के साथ ग्राहकों को 18 महीने तक Google Gemini का प्रो प्लान भी ऑफर किया जाता है, जिसके सब्सक्रिप्शन की कीमत करीब 35,100 रुपये है। इसके साथ ही कंपनी 5000 जीबी क्लाउड स्टोरेज और नैनो बनाना का सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। जियो के इस प्लान में ग्राहकों को जियो टीवी एप का एक्सेस भी मिलता है।

जियो के 84 दिन वाले अन्य रिचार्ज प्लान

जियो के इस पोर्टफोलियो में 84 दिनों वाले और भी प्लान्स शामिल हैं, जिनमें से एक 859 रुपये वाला प्लान भी है। इसमें डेली 2 जीबी 5जी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। 889 रुपये वाले प्लान में 1.5 जीबी डेटा और म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप जियो सावन प्रो का सब्सक्रिप्शन मिलता है। वहीं जियो के 949 रुपये वाले प्लान में 2जीबी 5जी डेटा के साथ जियो हॉटस्टार मोबाइल और कैनवा का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है। इसी के साथ 1028 रुपये वाले प्लान में जियो हॉटस्टार, कैनवा के साथ स्वीगी वन का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में भी 2GB 5G डेटा मिलता है। वहीं 1029 रुपये वाले प्लान की बात करें तो कंपनी इस प्लान में 2GB 5G डेटा के साथ प्राइम लाइट और जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन ऑफर करती है।

1049 रुपये वाले 84 दिनों के प्लान में ग्राहकों को 2GB 5G डेटा के साथ सोनी लिव, जी5, जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है। अगर आपके डेटा की खपत ज्यादा है तो कंपनी के पास 1199 रुपये वाला प्लान भी है, जिसमें डेली 3GB 5G डेटा मिलता है। इसके साथ कंपनी जेमिनी, जियो हॉटस्टार मोबाइल और कैनवा का सब्सक्रिप्शन भी देती है। नेटफ्लिक्स के साथ इस प्लान की कीमत 1799 रुपये हो जाती है।

यह भी पढ़ें: घर के लिए चाहिए फास्ट इंटरनेट? इन प्लान्स में किफायती कीमत पर मिलेगा 5000GB तक डेटा, साथ में OTT भी


Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile