खेला करने आया BSNL का ये वाला रिचार्ज, Airtel-Vi-Jio की बजा दी बैंड, सबसे कम दाम में Unlimited Benefit
अभी हाल ही में Jio-Airtel और Vi की ओर से अपने Voice Only Plans को पेश किया गया था।
जियो-एयरटेल और वी के इन प्लांस को टक्कर देने के लिए बीएसएनएल ने एक नया दांव चला है।
बीएसएनएल ने अपने एक ऐसे रिचार्ज को पेश कर दिया है, जो निजी टेलिकॉम कंपनियों के लिए गले की फांस बन गया है।
अगर आप एक बजट में आने वाले सबसे शानदार रिचार्ज प्लान को खोज रहे हैं तो इस समय आपको वॉयस ओन्ली प्लांस को खरीद लेना चाहिए। असल में, इन रिचार्ज प्लांस में आपको डेटा का लाभ तो नहीं मिलता है, लेकिन ये प्लांस अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS के साथ आते हैं। अभी हाल ही TRAI के निर्देश के बाद सभी निजी टेलिकॉम कंपनियों की ओर से वॉयस ओन्ली प्लांस को पेश कर दिया गया था। हालांकि, अब बीएसएनएल की ओर से भी एक प्लान को पेश किया गया है। यह प्लान एक वॉयस ओन्ली बीएसएनएल रिचार्ज है, जो जियो, एयरटेल और वी को कड़ी टक्कर दे रहा है। आइए इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
बीएसएनएल का 439 रुपये का रिचार्ज प्लान
अगर आप इंडिया में रहते हैं और एक बेहतरइन रिचार्ज प्लान की खोज कर रहे हैं तो आपको बीएसएनएल का वॉयस ओन्ली प्लान खरीद लेना चाहिए, यह 90 दिन की वैलिडीटी ऑफर करता है, इसके अलावा इस प्लान में BSNL की ओर से Unlimited Calling और SMS का लाभ दिया जा रहा है। यह प्लान नए बेनेफिट के सहट आने वाला एक सस्ता और गजब का रिचार्ज प्लान है।
Jio Plan के साथ तुलना
अगर बात करते हैं जियो के 1748 रुपये के प्लान की तो इस प्लान में आपको 336 दिन की वैलिडीटी के साथ Unlimited Calling और SMS का लाभ दिया जा रहा है। इस प्लान में आपको 3600 SMS भी फ्री में मिलते हैं। इसके अलावा इस जियो रिचार्ज में आपको JioTV के साथ साथ JioCinema के अलावा JioCloud का एक्सेस भी मिलता है। इस प्लान में आपका डेली खर्च केवल और केवल 5.20 रुपये के आसपास है।
Jio का 448 रुपये का रिचार्ज प्लान
इस जियो रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 448 रुपये की कीमत में 84 दिन की वैलिडीटी के लिए Unlimited Calling और 1000 SMS का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा इस प्लान में आपको पिछले रिचार्ज वाले ही सभी लाभ मिलते हैं। इस प्लान में भी आपका डेली खर्च 5 रुपये के आसपास ही होता है।
Airtel के रिचार्ज प्लांस से बीएसएनएल प्लांस की तुलना
अगर आप Airtel के ग्राहक हैं तो कंपनी ने अपने लिए भी एक रिचार्ज प्लान पेश किया है, जो 1849 रुपये की कीमत में एक साल की वैलिडीटी के लिए आता है। इस रिचार्ज में आपको Unlimited Calling के अलावा 3600SMS का लाभ भी दिया जा रहा है। इसके अलावा इस प्लान में एयरटेल के अन्य बेनेफिट भी मिलते हैं। इस प्लान का डेली खर्च 5 रुपये के आसपास का ही है।
एयरटेल का एक अन्य वॉयस ओन्ली प्लान
एयरटेल के पास Jio की तरह ही एक अन्य रिचार्ज प्लान है जो 469 रुपये की कीमत में आता है। इस रिचार्ज प्लान में आपको 84 दिन की वैलिडीटी मिलती है। इस वैलिडीटी के लिए आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और 900 SMS का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा इस प्लान में भी डेली खर्च 5-6 रुपये के आसपास ही है।
Vi के प्लांस से तुलना
Vi ने भी अपने एक वॉयस ओन्ली प्लान को पेश किया था, यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS के साथ आता है, इस प्लान में भी आपको डेटा का लाभ नहीं मिलता है। इस रिचार्ज के साथ आपको 270 दिन की वैलिडीटी 1460 रुपये में मिलती है।