BSNL के इस प्लान के आगे पानी भरते हैं Jio-Airtel! ₹200 से भी कम में 2GB डेटा और बहुत कुछ

भारत संचार निगम लिमिटेड या BSNL देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी है. यूजर्स को यह एक से बढ़कर एक प्लान भी देती है. मंथली प्लान से लेकर एनुअल प्लान तक में BSNL का कोई तोड़ नहीं है. इस मामले में यह दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर्स से काफी आगे है. BSNL का ऐसा ही एक सालाना प्लान आपको बता रहे हैं.
BSNL के इस सालाना प्लान से आपको कम कीमत पर कई बेनिफिट्स मिलेंगे. जियो में जहां सालाना प्लान के लिए आपको 3500 रुपये खर्च करने होंगे वहीं BSNL के साथ ऐसा नहीं है. BSNL कम कीमत पर भी आपको ज्यादा डेटा और दूसरे बेनिफिट्स के साथ प्लान उपलब्ध करवाता है.
BSNL का 2399 रुपये वाला प्लान
हम बात कर रहे हैं BSNL के 2399 रुपये वाला प्लान की. हालांकि, कंपनी का 2999 रुपये वाला भी प्लान है जिसमें ज्यादा डेटा दिया जाता है लेकिन वैलिडिटी उसकी कम है. कंपनी का 2399 रुपये वाला प्लान 395 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. जबकि 2999 रुपये वाला प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. आइए आपको BSNL के 2399 रुपये वाले प्लान के बारे में डिटेल्स से बताते हैं.
आपको बता दें कि BSNL का ₹2399 वाला प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ आता है. इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डेटा दिया जाता है. 2GB हाई स्पीड डेटा खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 40 Kbps हो जाती है. इसके अलावा इस प्लान में रोज 100 SMS दिए जाते हैं.
मिलते हैं ये एडिशनल बेनिफिट्स
जैसा की ऊपर बताया गया है कि BSNL का यह प्लान 395 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसके अलावा प्लान में कई एडिशनल बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं. इस प्लान के साथ Hardy Games + Challenger Arena Games + Gameon Astrotell + Gameium + Lystn Podcast + Zing Music + BSNL Tunes जैसे एडिशनल बेनिफिट्स दिए जाते हैं.
BSNL का 2999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ प्रति दिन 100 SMS दिए जाते हैं. इसमें यूजर्स को ढेर सारा डेटा दिया जाता है. इस प्लान के साथ आपको रोज 3GB डेटा मिलेगा. यानी अगर आप ज्यादा डेटा वाला प्लान लेना चाहते हैं तो आप 2999 रुपये वाले प्लान की ओर जा सकते हैं. हालांकि, अगर आपके लिए डेली 2GB डेटा काफी है तो आप 2399 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं.
Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.
View full profile