Digit.in

बिना SIM कॉल-SMS..BSNL ने उड़ा दिए Airtel-Jio के होश! जानें क्या है D2D टेक्नोलॉजी

Highlights

BSNL ने हाल ही में दिखाई थी D2D टेक्नोलॉजी

D2D टेक्नोलॉजी यानी डायरेक्ट टू डिवाइस टेक्नोलॉजी

सैटेलाइट की मदद से हो सकेंगे कॉल और मैसेज

बिना SIM कॉल-SMS..BSNL ने उड़ा दिए Airtel-Jio के होश! जानें क्या है D2D टेक्नोलॉजी

अभी तक कॉल या मैसेज के लिए आपको SIM कार्ड की जरूरत होती है. लेकिन, अगर हम कहें कि आप बिना SIM कार्ड के भी कॉल या मैसेज भेज सकते हैं तो आपका क्या रिएक्शन होगा? आप बिना किसी SIM के कॉल या मैसेज का इस्तेमाल धरती, हवा या पानी में भी कर सकते हैं.

इसके लिए सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर BSNL तैयारी कर रहा है. हाल ही में इंडियन मोबाइल कांग्रेस में BSNL ने अपना नया लोगो और स्लोगन पेश किया था. इसके साथ इसने 7 नई सर्विस देने की घोषणा भी की थी. इसमें एक सर्विस बिना सिम कार्ड के फोन कॉल करने की सुविधा भी है.

इसका नाम कंपनी ने "Direct to Device" रखा है. कंपनी ने बताया है कि सीमलेस और विश्वसनीय कनेक्टिविटी देने के लिए सैटेलाइट और धरती पर लगे मोबाइल नेटवर्क को मिलाया जाएगा. Viasat के साथ मिलकर कंपनी ने इवेंट में सैटेलाइट बेस्ड मैसेजिंग सर्विस को दिखाया था.

इस टेस्टिंग में कंपनी ने Viasat के सैटेलाइट में से एक को लगभग 36,000 km तक संदेश भेजने के लिए गैर-स्थलीय नेटवर्क (NTN) कनेक्टिविटी वाले एक कमर्शियल Android स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया था. आईफोन और एंड्रॉयड डिवाइस पर सैटेलाइट मैसेजिंग की तरह D2D इमरजेंसी के समय काफी उपयोगी हो सकता है. यह जमीन, हवा और समुद्र तीनों जगहों पर काम कर सकता है.

कैसे काम करता है D2D?

D2D यानी डायरेक्ट टू डिवाइस टेक्नोलॉजी का फंडा काफी सिंपल है. D2D मौजूदा सेल्युलर नेटवर्क का इस्तेमाल करके उनका सैटेलाइट के साथ इंटरैक्ट करने के लिए रिडायरेक्ट करता है. ये आसमान में बड़े-बड़े सेल टावर्स की तरह काम करते हैं. ये उन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है जो उन एरिया में रहते हैं जहां कनेक्टिविटी कम है.

Elon Musk की Starlink भी सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट देने के लिए जल्द भारत में एंट्री करने वाले हैं. ऐसे में Airtel, Jio और Vodafone-Idea की मुश्किलें पहले से ही बढ़ रही थी अब बीएसएनएल की D2D टेक्नोलॉजी उनके लिए सिरदर्द पैदा करने वाली साबित होगी.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles