200 रुपए के अंदर BSNL के धमाकेदार प्रीपेड डेटा वाउचर, सस्ते से लेकर महंगे तक ये धांसू प्लांस लिस्ट में शामिल
BSNL के पास 200 रुपए के अंदर आने वाले कुल 6 प्रीपेड डेटा वाउचर्स उपलब्ध हैं।
BSNL का 16 रुपए वाला प्लान केवल 1 दिन की वैधता के साथ आता है।
अगर आप लंबी वैधता चाहते हैं तो आप 94 रुपए वाले प्लान की तरफ जा सकते हैं।

जो यूजर्स अपने फोन पर इंटरनेट डेटा के इस्तेमाल को बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के पास कई प्रीपेड डेटा वाउचर्स उपलब्ध हैं। डेटा वाउचर्स उन ग्राहकों के लिए अच्छे हैं जो बहुत किफायती कीमत में कम समय के लिए डेटा को बढ़ाना चाहते हैं। टेलिकॉम कंपनी के पास महंगे से लेकर बेहद किफायती तक दोनों रेज में प्लांस उपलब्ध हैं। आज हम BSNL के उन प्रीपेड डेटा वाउचर्स के बारे में बात करेंगे जो ग्राहक 200 रुपए के अंदर खरीद सकते हैं। तो आइए इन प्लांस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
BSNL के 200 रुपए के अंदर आने वाले प्रीपेड डेटा वाउचर:
BSNL के पास 200 रुपए के अंदर आने वाले कुल 6 प्रीपेड डेटा वाउचर्स उपलब्ध हैं। ये सभी प्लांस अलग-अलग वैधता और डेटा अमाउन्ट के साथ आते हैं। इन प्लांस की कीमत 16 रुपए, 94 रुपए, 97 रुपए, 98 रुपए, 151 रुपए और 198 रुपए है। चलिए इनमें से सबसे किफायती प्लान से शुरू करते हैं।

Rs 16 Plan
BSNL का 16 रुपए वाला प्लान केवल 1 दिन की वैधता के साथ आता है और ग्राहकों को 2GB इंटरनेट डेटा ऑफर करता है। यह प्लान उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्हें केवल एक दिन के लिए थोड़े अतिरिक्त डेटा की जरूरत हो क्योंकि इसमें आपको कोई लंबी वैधता नहीं दी जा रही है।
Rs 94 Plan
हालांकि, अगर आप लंबी वैधता चाहते हैं तो आप 94 रुपए वाले प्लान की तरफ जा सकते हैं जो 30 दिनों की सेवा वैधता के साथ आता है। इस प्लान के तहत यूजर्स को 200 मिनट की वॉइस कॉलिंग और कुल 3GB डेटा मिलता है।
Rs 97 Plan
इसके बाद आपके पास 97 रुपए वाला प्लान है। इस प्लान के साथ यूजर्स को 22 दिनों की वैधता और 2GB डेली डेटा मिलता है।
Rs 151 Plan
अब बात करें 151 रुपए वाले प्लान की तो यह पैक 40GB इंटरनेट डेटा ऑफर करता है और साथ ही इसमें आपको Zing का फ्री सब्स्क्रिप्शन भी मिल जाता है। जहां तक वैधता की बात है तो इस प्लान को आप 28 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

Rs 198 Plan
आखिर में 198 रुपए वाला प्लान 40 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान के तहत यूजर्स प्रतिदिन 2GB डेटा का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा प्लान में Lokdhun और Challenges Arena Mobile Gaming Service की ओर से गेमिंग बेनेफिट्स की सुविधा भी मिल रही है।
Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।
View full profile