BSNL के यह 5 प्रीपेड प्लान रिलायंस जियो और एयरटेल के प्लान्स को दे रहे कड़ी टक्कर
BSNL ने प्रीपेड प्लान्स के अपने पोर्टफोलियो को काफी बढ़ा लिया है, पिछले काफी समय से कंपनी ने कई बढ़िया प्लान्स को लॉन्च किया है। आइये आज जानते हैं BSNL के कुछ प्रीपेड प्लान्स के बारे में।
जब से हमारे देश में डाटा को लेकर युद्ध की प्रथा शुरू हुई है, तब से लेकर अब तक BSNL ने भी इसमें सक्रीय रूप से भाग लिया है। कंपनी ने समय समय पर अपने पुराने प्लान्स में बदलाव किये हैं, और नए प्लान्स को भी अन्य कंपनियों के प्लान्स को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया है। इसका फायदा कंपनी को यह पहुंचा है कि उसने अपने सब्सक्राइबर्स को अपने साथ ही बनाये रखा है। हालाँकि अन्य कंपनियों की अगर बात करें तो भारी विज्ञापन और अन्य चीजों के चलते वह ज्यादा प्रसिद्द हैं लेकिन BSNL के प्लान्स इतना सामने नहीं आ पाते हैं, और 4G के हर सर्कल में न होने के कारण भी BSNL उतना ज्यादा प्रसिद्द नहीं लेकिन जितना कि रिलायंस जियो, एयरटेल और अन्य हैं। लेकिन इसके बावजूद भी कंपनी के पास ऐसे कुछ प्लान्स हैं जो इन कंपनियों के प्लान्स को कड़ी टक्कर दे सकते हैं, आज हम आपको BSNL के ऐसे ही 5 प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं। जो बाजार में कई अन्य कंपनियों के प्लान्स को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। आइये अब जानते हैं इन प्लान्स के बारे में।
Rs 98 की कीमत में आने वाला Tsunami ऑफर
BSNL के प्रीपेड पोर्टफोलियो में यह प्लान्स सबसे कम कीमत में आता है। हालाँकि इस प्लान्स की वैधता पूरे 26 दिनों की है और इसमें आपको पूरा 1.5GB डाटा रोजाना दिया जा रहा है। इस प्लान को सुनामी प्लान इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि इसमें आपको कॉलिंग की सुविधा के साथ साथ SMS की सुविधा भी दी जा रही है। और अन्य कंपनियों के प्लान्स से यह बड़ी टक्कर ले सकता है।
Rs. 333 की कीमत में आने वाला STV
STV का मतलब है कि यह प्लान एक स्पेशल टैरिफ वाउचर है, जिसे 5GB डेली डाटा लिमिट के साथ लॉन्च किया गया था। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिल रही है। इसके अलावा इस प्लान में आपको PRBT भी मिल रहा है। इस प्लान में आपको कई ऐसे फायदे मिल रहे हैं, जो आपको निजी कंपनियों के प्लान्स में भी नहीं मिल रहे होंगे। इस प्लान की वैधता की अगर बात करें तो यह 45 दिनों की है।
BSNL का Rs 444 में आने वाला STV
यह प्लान लगभग Rs 333 की कीमत में आने वाले प्लान की तरह ही है लेकिन इसमें आपको 6GB डाटा रोजाना ऑफर किया जा रहा है। असल में इस प्लान में भी आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ PRBT भी मिल रहा है। इस प्लान की वैधता 60 दिनों की है।
Rs 171 की कीमत में आने वाला प्रीपेड प्लान
अगर हम प्लान में मिल रहे ऑफर को ध्यान से देखें तो इस Rs 171 की कीमत में आने वाले प्लान में आपको 2GB डाटा प्रतिदिन के हिसाब से दिया जा रहा है, इसका मतलब है कि आपको एक महीने की वैधता के साथ 30 दिनों के लिए पूरा 60GB डाटा दिया जा रहा है। इसके अलावा इस वैलिडिटी तक के लिए आपको 100SMS प्रतिदिन भी मिल रहे हैं। हालाँकि कंपनी ने अपने इस प्लान को मात्र आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्कलों में ही पेश किया है।
BSNL का Maximum प्लान Rs 999
इस प्लान के नाम से ही पता चल रहा होगा कि इसमें आपको ज्यादा डाटा के साथ साथ अन्य ऑफर भी ज्यादा मिल रहे होंगे। और है भी कुछ ऐसा ही, इस प्लान में आपको अनलिमिटेड STD और लोकल कॉल्स मिल रही हैं। इसके अलावा आपको 1GB डाटा रोजाना इस प्लान में ऑफर किया जा रहा है, साथ ही इस प्लान के साथ आपको रोजाना 100 SMS भी मिल रहे हैं। इस प्लान की वैधता 181 दिनों की है। हालाँकि इस प्लान में आपको कॉलिंग की सुविधा दिल्ली और मुंबई सर्कलों में नहीं मिल रही है।