30 दिन तक धकाधक चलेगा सिम, साथ में डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, कीमत केवल 147 रुपये से शुरू
सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL यूजर्स को काफी अफोर्डेबल प्लान ऑफर करती है. सबसे अच्छी बात है कि इंडस्ट्री में इसके ज्यादातर प्लान सबसे सस्ते होते हैं. हम आपको BSNL के तीन ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं.
ये प्लान केवल 147 रुपये प्रति माह से शुरू होते हैं. इन प्लान्स को अलग-अलग जरूरत के हिसाब से डिजाइन किया गया है. चाहे आप अनलिमिटेड कॉलिंग चाहते हों या ढेर सारा डेटा, BSNL के पास हर किसी के लिए कुछ न कुछ है. यहां पर आपको 30 दिन के साथ आने वाले BSNL के धांसू प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं.
BSNL का 147 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
BSNL का 147 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. यह उन यूजर्स के लिए बेस्ट है जो ज्यादातर अनलिमिटेड कॉलिंग चाहते हैं और थोड़ा डेटा भी. इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 10GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. हाई स्पीड डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 40 Kbps हो जाती है.
BSNL का 247 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
BSNL का 247 रुपये वाला प्लान भी 30 दिन की वैलिडिटी ऑफर करता है और डेटा लवर्स के लिए शानदार है. इस प्लान में आपको 50GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा. हालांकि, हाई-स्पीड डेटा खत्म होने के बाद बाद स्पीड कम होकर 40 Kbps हो जाती है.
इसके अलावा किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 100 SMS/दिन मिलेंगे. इसके अलावा कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिलते हैं. आपको इस प्लान के साथ BSNL Tunes (फ्री रिंगटोन्स) और 10 रुपये का टॉकटाइम मेन अकाउंट में मिलेगा.
BSNL का 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
BSNL का 299 रुपये वाला प्लान 30 दिन की वैलिडिटी के साथ डेली डेटा यूजर्स के लिए बेस्ट है. इस प्लान में 3GB डेली हाई-स्पीड डेटा मिलता है. यानी आपको टोटल 90GB डेटा पूरे महीने के लिए मिलता है. हाई-स्पीड डेटा खत्म होने के बाद स्पीड 40 Kbps हो जाती है. इसके अलावा किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है. यूजर्स को रोज 100 SMS की भी मिलते हैं.
ये तीनों प्लान्स पूरे भारत में उपलब्ध हैं और इंडस्ट्री स्टैंडर्ड्स के हिसाब से सही कीमत पर हैं. Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) जैसे प्राइवेट ऑपरेटर्स के मुकाबले BSNL के प्लान्स काफी सस्ते हैं. मिसाल के तौर पर, Jio का 30 दिन का 3GB डेली डेटा प्लान 349 रुपये का है, जबकि BSNL 299 रुपये में वही ऑफर देता है.