Airtel बनाम Reliance Jio बनाम Vodafone Idea: किस कंपनी का 5G रिचार्ज रहेगा बेस्ट, कौन दे रहा सस्ते में बेस्ट प्लान
देश का टेलिकॉम बाजार आये दिन प्रतिस्पर्धी होता जा रहा है. चाहे एयरटेल हो.
Reliance Jio या Vodafone Idea आये दिन कोई न कोई नया प्लान लॉन्च करते हैं.
यहाँ आप Airtel के अलावा Reliance Jio और Vodafone Idea के सबसे बेहतरीन 5G Plans को देखने वाले हैं.
सभी जानते है कि Reliance Jio के टेलीकॉम बाजार में अपने कदम रखने के बाद से प्रतिस्पर्धा बेहद तेजी से बढ़ी है. Free में Unlimited Data देने की शुरुआत भी Reliance Jio की और से ही की गई थी. हालाँकि, आज बात 5G तक आ चुकी है. आपको जानकारी के लिए बता देते है कि शुरुआत में 5G डेटा भी Reliance Jio की और से फ्री में ही ऑफर किया जा रहा था. हालाँकि, अब इसके लिए Jio अच्छे खासे पैसे ले रहा है. बताते चलें कि Reliance Jio के अलावा Airtel और Vodafone Idea भी अपने कुछ Recharge Plans के साथ अपने अपने ग्राहकों को 5G डेटा प्रदान कर रहा है. इसके अलावा आपको इन प्लान्स में कंपनी Unlimited Calling और अन्य बहुत से बेनिफिट भी मिलते हैं. ऐसे मम कौन सी टेलीकॉम कंपनी अपने ग्राहकों को सबसे बेहतरीन प्लान दे रही है. यह एक बड़ा सवाल है. हालाँकि. इस सवाल का जवाब लेकर हम आपके पास आ पहुंचे हैं. आइये जानते है कि कौन सी टेलीकॉम कंपनी 5G डेटा के साथ बेस्ट प्लान ऑफर कर रही है.
Reliance Jio का 5G डाटा के साथ आने वाला बेस्ट प्लान
Reliance Jio के पास सबसे सस्ते 5G प्लान के तौर पर 349 रुपये की कीमत में आने वाला प्लान है. इस प्लान में कंपनी अपने ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी के साथ साथ 2GB डेली हाई-स्पीड डेटा के साथ 100 SMS रोजाना के अलावा JioAI Cloud के साथ JioTV का भी एक्सेस देती है. हालाँकि इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कालिंग और Unlimited 5G डेटा का लाभ भी दिया जा रहा है. इस प्लान में आपको 90 दिनों के लिए JIoHotstar का एक्सेस भी मिलता है.
एक अन्य Jio Plan को देखते हैं तो यह आपको 449 रुपये के प्राइस में मिल जाता है. इस प्लान में सभी बेनिफिट 349 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट वाले ही हैं. हालाँकि, प्लान में 3GB डेली डेटा का एक्सेस मिलता है. अन्य बेनिफिट एकदम समान हैं.
Airtel का 5G डेटा के साथ आने वाला सस्ता प्लान
Airtel के पास भी एक प्लान 449 रुपये के प्राइस में आता है. इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी के अलावा Unlimited Calling के अलावा 3GB डेली डेटा के साथ 100 SMS डेली मिलते हैं. इस प्लान में ग्राहकों को Unlimited 5G डाटा का लाभ भी दिया जा रहा है. प्लान में Airtel Xstream Play Premium का एक्सेस भी मिलता है. प्लान में Perplexity Pro का 17000 रुपये के प्राइस वाला फ्री एक्सेस भी मिलता है.
इसके अलावा एक अन्य एयरटेल प्लान को देखते हैं तो लिस्ट में 429 रुपये की कीमत वाला प्लान भी है. इस प्लान में 1 महीने की वैलिडिटी के साथ साथ डेली 2.5GB डेटा का एक्सेस मिलता है. प्लान Unlimited 5G डेटा के अलावा Unlimited 5G Data के लाभ के साथ आता है. इस प्लान में अनलिमिटेड कालिंग का लाभ भी शामिल है. इसके साथ साथ कंपनी के पास एक 349 रुपये की कीमत वाला प्लान भी है. यह 28 दिन की वैलिडिटी और 2GB डेली हाई-स्पीड डेटा के साथ आता है. इस प्लान में मिलने वाला सभी बेनिफिट 449 रूपये के प्लान में मिलने वाले बेनिफिट आदि से लैस हैं.
Vodafone Idea का सबसे बेहतरीन 5G डेटा वाला रिचार्ज प्लान
अगर अंत में आते आते Vodafone Idea के रिचार्ज प्लान्स को देखते हैं तो इस लिस्ट में 479 रुपये की कीमत वाला प्लान आता है. इस प्लान में ग्राहकों को Unlimited 5G डेटा के साथ साथ Unlimited Calling और 1GB डेली डेटा का एक्सेस मिलता है. प्लान में 100 SMS डेली के साथ साथ अन्य बेनिफिट भी मिलते हैं. कम्पनी के पास एक 365 रुपये के प्राइस वाला प्लान भी है, जो Unlimited Calling के अलावा 2GB डेली डेटा के साथ Unlimited 5G डेटा और 100 SMS डेली के साथ आता है.