Airtel के दो जबरदस्त प्रीपेड प्लान, 84 दिन तक चलता रहेगा सिम, साथ में कॉल-इंटरनेट और SMS भी

HIGHLIGHTS

Airtel के 469 रुपये और 548 रुपये वाले प्लान 84 दिन की वैधता देते हैं.

469 रुपये वाला प्लान सिर्फ कॉलिंग सुविधा के साथ आता है.

548 रुपये वाले प्लान में कॉलिंग के साथ 7 जीबी इंटरनेट डाटा भी मिलता है.

Airtel के दो जबरदस्त प्रीपेड प्लान, 84 दिन तक चलता रहेगा सिम, साथ में कॉल-इंटरनेट और SMS भी

Bharti Airtel अपने ग्राहकों के लिए कई लंबे समय वाले रिचार्ज प्लान देता है. अगर कोई व्यक्ति कम खर्च में अपना सिम चालू रखना चाहता है, तो कंपनी के 84 दिन वाले दो प्लान काफी काम के साबित हो सकते हैं. इन प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती और लंबे समय तक कॉलिंग का फायदा मिलता रहता है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Airtel का 469 रुपये वाला प्लान

Airtel का 469 रुपये वाला प्लान उन लोगों के लिए बनाया गया है जिन्हें सिर्फ कॉलिंग की जरूरत होती है और मोबाइल डेटा का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना होता. इस प्लान में पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसके साथ फ्री नेशनल रोमिंग और 900 SMS भी दिए जाते हैं. इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है. इसके अलावा ग्राहकों को फ्री हेलो ट्यून का फायदा भी मिलता है.

हालांकि, यह केवल आवाज कॉलिंग वाला प्लान है, इसलिए इसमें इंटरनेट डाटा नहीं दिया जाता. अगर किसी को इंटरनेट इस्तेमाल करना हो तो अलग से डाटा रिचार्ज कराना पड़ेगा.

Airtel का 548 रुपये वाला प्लान

अगर कोई व्यक्ति कॉलिंग के साथ थोड़ा इंटरनेट डेटा भी चाहता है, तो Airtel का 548 रुपये वाला प्लान बेहतर माना जा रहा है. इस प्लान में भी 84 दिनों की वैधता मिलती है. इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और 900 एसएमएस दिए जाते हैं. इसके अलावा पूरे 84 दिनों के लिए कुल 7 जीबी तेज इंटरनेट डेटा भी मिलता है.

यह प्लान उन लोगों के लिए अच्छा माना जा रहा है जो ज्यादातर समय वाई-फाई इस्तेमाल करते हैं लेकिन जरूरत पड़ने पर मोबाइल डेटा भी चाहते हैं.

दोनों प्लान में मिल रहा अतिरिक्त फायदा

Airtel इन दोनों प्लान के साथ 12 महीने की Adobe Express Premium सदस्यता भी दे रहा है. इसका इस्तेमाल फोटो एडिट करने, सोशल मीडिया पोस्ट बनाने और डिजाइन तैयार करने के लिए किया जा सकता है. जो लोग सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय रहते हैं, उनके लिए यह अतिरिक्त फायदा उपयोगी साबित हो सकता है.

दूसरे सिम के लिए अच्छे माने जा रहे हैं ये प्लान

ये दोनों प्लान खास तौर पर उन लोगों के लिए अच्छे माने जा रहे हैं जो Airtel सिम को दूसरे नंबर के रूप में इस्तेमाल करते हैं. कम खर्च में नंबर लंबे समय तक चालू रहता है और बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती. जो लोग ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करते और सिर्फ कॉलिंग या ओटीपी जैसे कामों के लिए सिम रखते हैं, उनके लिए ये प्लान काफी किफायती माने जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: रिस्क पर Android फोन की सिक्योरिटी, क्या आपको इस्तेमाल करना चाहिए एंटी-वायरस? समझ लें मुद्दे की बात

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile