Jio के छक्के छुड़ा देता है Airtel का ये तगड़ा प्लान, केवल 166 रुपये महीने में अनलिमिटेड कॉल-डेटा
Airtel-Jio अभी मार्केट में सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर्स हैं. Airtel के कई प्लान्स Jio पर भारी पड़ते हैं. Airtel का एक तगड़ा प्रीपेड प्लान है. इससे यूजर्स केवल 166 रुपये प्रति महीने में डेटा और अनलिमिटेड कॉल्स का फायदा उठा पायेंगे. चलिए आपको इस प्लान की पूरी डिटेल्स बताते हैं.
Airtel का यह प्रीपेड प्लान साल भर की वैलिडिटी के साथ आता है. इसकी कीमत 1999 रुपये है. यानी आपको 166 रुपये प्रति महीने का पड़ेगा. टैरिफ बढ़ने के बाद यूजर्स मंथली प्लान की जगह सालाना प्लान की ओर शिफ्ट हो रहे हैं. ऐसे में यह काफी अच्छा ऑप्शन है.
ये हैं बेनिफिट्स
अगर आप भी अपने लिए बेस्ट प्लान देख रहे हैं तो यह एयरटेल का प्लान आपके लिए काफी अच्छा प्लान हो सकता है. यह जियो के 1899 रुपये वाले प्लान को भी कड़ी टक्कर देता है. इस प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के अलावा 24GB डेटा और रोज 100 SMS भी मिलते हैं.
इसके अलावा कंपनी इस लंबी वैलिडिटी के साथ आने वाले प्रीपेड प्लान के साथ Xstream ऐप सब्सक्रिप्शन भी देती है. एयरटेल का यह प्रीपेड प्लान रोमिंग फायदे के साथ भी आता है. यानी आप देशभर में रोमिंग फ्री कॉल्स का आनंद उठा सकते हैं. इसकी वैलिडिटी 365 दिन की है.
हालांकि, इस प्लान के साथ डेटा बेनिफिट कम मिलता है. 12 महीने के लिए यूजर्स को केवल 24GB डेटा दिया जाता है. लेकिन अगर आप केवल सिम चालू रखने, अनलिमिटेड कॉल्स और हल्की-फुल्की ब्राउजिंग के लिए प्लान लेना चाहते हैं तो यह बेस्ट ऑप्शन है.
Jio के प्लान में वैलिडिटी कम
Jio की बात करें तो इस रेंज में आपको 1899 रुपये वाला प्रीपेड प्लान मिलता है. हालांकि, इसकी वैलिडिटी केवल 336 दिन की रहती है, यानी 11 महीने की. इसमें भी यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल्स और 24GB डेटा मिलता है. ऐसे में एयरटेल का प्लान जियो के प्लान पर भारी पड़ता है.