धाकड़ है Airtel का ये वाला रिचार्ज, जनवरी से दिसम्बर तक मिलेंगे अनलिमिटेड बेनेफिट, देखें जियो प्लान से कंपैरिजन
Airtel के पास एक धाकड़ रिचार्ज प्लान है।
इस रिचार्ज के साथ एयरटेल कंपनी के करोड़ों ग्राहकों को खुशी दे रहा है।
Airtel के रिचार्ज में ग्राहकों को एक साल के लिए अनलिमिटेड बेनेफिट कम दाम में मिलते हैं।
Airtel ने हाल ही में TRAI के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए 365 दिनों और 84 दिनों की वैलिडीटी के साथ आने वाले दो रिचार्ज प्लांस को पेश किया है, हालांकि यह दोनों ही रिचार्ज नॉन-डेटा रिचार्ज प्लान के तौर पर पेश किए गए हैं। इनके अलावा, Airtel एक और किफायती प्लान भी प्रदान करता है, जिसमें 365 दिनों की वैलिडीटी के साथ बहुत से बेनेफिट ऑफर करता है। यह किफायती प्लान पूरे देश के सभी टेलीकॉम सर्कल में उपलब्ध है। आइए देखते हैं Airtel का सबसे बजट-फ्रेंडली 365 दिनों वाला रिचार्ज प्लान कौन सा है।
Airtel का 2,249 रुपये वाला धाकड़ रिचार्ज प्लान
Airtel का 2,249 रुपये वाला रिचार्ज प्लान पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देता है। इसके अलावा, इसमें फ्री नेशनल रोमिंग भी शामिल है। इस सस्ते प्लान में पूरे साल के लिए 30GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है, जिसमें कोई डेली लिमिट नहीं है, इसका मतलब है कि आप अगर रिचार्ज के पहले ही दिन इस डेटा को खर्च करना चाहते हैं तो ऐसा कर सकते हैं, आप डेटा को धीरे धीरे भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके अलावा Airtel के इस प्लान में ग्राहकों को 3,600 फ्री SMS भी ऑफर किए जा रहे हैं। हालांकि, इतने पर ही इस प्लान के बेनेफिट खत्म नहीं होते हैं। आप प्लान की फूल डिटेल्स के लिए यहाँ क्लिक कर सकते हैं।
एयरटेल का एक अन्य सस्ता रिचार्ज
इसके अलावा, Airtel का एक 90 दिनों वाला किफायती प्लान भी आपके लिए उपलब्ध है, जिसकी कीमत 929 रुपये के आसपास है। इस प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, और 100 फ्री SMS मिलते हैं। साथ ही, यूजर्स को Airtel XStream Play का सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान के साथ मिलता है।
इसमें आपको 22 से ज्यादा OTT ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है। इसका मतलब है कि एयरटेल का ये वाला रिचार्ज प्लान भी आपके लिए एक बेस्ट चॉइस हो सकता है। हालांकि अगर आप एक साल की वैलिडीटी वाला रिचार्ज लेते हैं तो आपको ज्यादा फायदा होने वाला है।
Jio के पास भी 365-दिनों वाले कई रिचार्ज प्लान हैं!
Jio के पास भी 365 दिनों की वैलिडीटी वाले दो रिचार्ज प्लान उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 3,599 रुपये और 3,999 रुपये है। इन दोनों रिचार्ज प्लान में भारतभर में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा ग्राहकों को दी जा रही है।
इसके अलावा, यूजर्स को रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा का लाभ भी इन प्लांस के साथ ले सकते हैं। हालांकि, 3,999 रुपये वाले प्लान में फ्री Fancode सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। यहाँ आप देख सकते है कि जियो के प्लांस कुछ महंगे जरूर हैं लेकिन आपको इनमें डेटा ज्यादा मिल रहा है।