Airtel के क्रिकेट पैक, अनलिमिटेड डेटा, वॉयस कॉल और बहुत कुछ, जानें कितने रुपये से शुरू होता है प्लान

Airtel के क्रिकेट पैक, अनलिमिटेड डेटा, वॉयस कॉल और बहुत कुछ, जानें कितने रुपये से शुरू होता है प्लान

अभी काफी क्रिकेट मैच खेले जा रहे हैं. जहां एक ओर महिला टी20 विश्व कप चल रहा है तो वहीं भारत-बांग्लादेश के बीच भी मैच खेले जा रहे हैं. कई लोग मोबाइल पर भी क्रिकेट का आनंद उठाते हैं. ऐसे में वह उस हिसाब का मोबाइल रिचार्ज भी करवाते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अगर आप भी मोबाइल पर क्रिकेट देखने का प्लान बना रहे हैं तो आपको एयरटेल और जियो के कई प्रीपेड प्लान्स मिल जाएंगे. आपको यहां पर Bharti Airtel के क्रिकेट प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं. ये पैक्स आपको मोबाइल पर ही पूरा क्रिकेट मैच देखने में मदद करेंगे.

रिचार्ज करने के लिए यहां पर क्लिक करें.

इसके लिए एयरटेल की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर क्रिकेट सेगमेंट में कई प्रीपेड प्लान्स देखने को मिल जाएंगे. यहां पर आपको ऐसे ही कुछ सेलेक्टेड पैक्स के बारे में बता रहे हैं. इन प्लान्स के साथ आपको Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.

इस लिस्ट में पहला प्लान 549 रुपये का है. इसके अलावा आप 1029 रुपये और 3999 रुपये का भी प्लान ले सकते हैं. इन सभी प्लान में बहुत कुछ समान है. इन सभी प्लान्स में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 100 SMS/दिन और अनलिमिटेड 5G मिलता है. इसके अलावा, अब Airtel के नेटवर्क में स्पैम और फ़्रॉड कॉल के लिए AI डिटेक्शन है.

ये हैं Airtel के क्रिकेट प्रीपेड प्लान्स

₹549 वाला प्रीपेड प्लान: इस प्लान में तीन महीने के लिए Disney+ Hotstar Mobile मिलता है. इस प्लान में Airtel Xstream Play Premium भी मिलता है. जिसमें 22+ OTT हैं. इस प्लान में रोज़ाना 3GB डेटा मिलता है.

₹1029 वाला प्रीपेड प्लान: इस प्लान में 84 दिनों के लिए Disney+ Hotstar Mobile मिलता है. इस प्लान में रोज़ाना 2GB डेटा मिलता है.

₹3999 वाला प्रीपेड प्लान: इस प्लान में 1 साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile मिलता है. इस प्लान में रोज़ाना 2.5GB डेटा मिलता है.

रिचार्ज करने के लिए यहां पर क्लिक करें.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile