355 vs 379 Plan: Airtel के दो रिचार्ज प्लान्स, अंतर मात्र 24 रुपये का, लेकिन आपके लिए कौन-सही रहेगा
Airtel के 355 और 379 रुपये वाले प्लान चर्चा में हैं
379 रुपये वाले प्लान में Unlimited 5G डेटा मिलता है
355 रुपये वाला प्लान लंपसम 4G डेटा पसंद करने वालों के लिए बेहतर
Bharti Airtel के पास दो ऐसे प्रीपेड प्लान हैं जिनकी कीमत में ज्यादा फर्क नहीं है, लेकिन फायदे काफी अलग हैं. इन प्लान्स की कीमत 355 रुपये और 379 रुपये है. 379 रुपये वाला प्लान 5G डेटा के साथ आता है, जबकि 355 रुपये वाला प्लान एक साथ इस्तेमाल करने के लिए लंपसम 4G डेटा देता है.
Surveyअगर आप ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं तो 379 रुपये वाला प्लान बेहतर माना जा सकता है. वहीं अगर आपके इलाके में अभी भी 4G नेटवर्क ज्यादा मजबूत है और आप रोजाना डेटा लिमिट से बचना चाहते हैं, तो 355 रुपये वाला प्लान काम आ सकता है.

Airtel का 379 रुपये वाला प्लान
Airtel के 379 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है. इसके साथ रोज 2GB डेटा और प्रतिदिन 100 SMS दिए जाते हैं. इस प्लान की वैधता 1 महीने की है. अगर रोजाना खर्च के हिसाब से देखें तो यह प्लान करीब 12.63 रुपये प्रतिदिन पड़ता है. इस प्लान में 30GB Google One क्लाउड स्टोरेज का फायदा भी मिलता है.
इसके अलावा यूजर्स को 6 महीने तक Apple Music का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है. सबसे बड़ी बात यह है कि इस प्लान के साथ Airtel Unlimited 5G डेटा का फायदा भी मिलता है.
किसके लिए बेहतर है 379 रुपये वाला प्लान?
अगर आप अभी Airtel का 299 रुपये या 319 रुपये वाला प्लान इस्तेमाल कर रहे हैं, तो 379 रुपये वाला प्लान अच्छा अपग्रेड माना जा सकता है. यह प्लान ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए बेहतर है. हालांकि इसका पूरा फायदा तभी मिलेगा जब आपके इलाके में Airtel का 5G नेटवर्क उपलब्ध हो. अगर 5G कवरेज नहीं है, तो आपको रोजाना 2GB डेटा लिमिट पर ही रहना पड़ेगा.

355 रुपये वाला प्लान किसके लिए सही?
- 355 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए ज्यादा सुविधाजनक हो सकता है जो रोजाना डेटा लिमिट नहीं चाहते.
- इस प्लान में डेटा एक साथ मिलता है, जिसे जरूरत के हिसाब से कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
- अगर आपके इलाके में अभी भी 4G नेटवर्क ज्यादा चलता है, तो यह प्लान ज्यादा उपयोगी साबित हो सकता है.
Airtel लगातार बढ़ा रहा 4G नेटवर्क
Airtel सिर्फ 5G विस्तार पर ही काम नहीं कर रहा बल्कि ग्रामीण इलाकों में 4G नेटवर्क भी तेजी से बढ़ा रहा है. कंपनी खासतौर पर उत्तर पूर्व भारत समेत कई क्षेत्रों में 4G नेटवर्क मजबूत करने पर काम कर रही है. इस वजह से अलग-अलग राज्यों में यात्रा करने वाले लोगों के लिए Airtel का 4G नेटवर्क काफी उपयोगी माना जा रहा है.
सिर्फ कॉलिंग वाले प्लान भी मौजूद
अगर आपको ज्यादा इंटरनेट की जरूरत नहीं है और सिर्फ कॉलिंग के लिए सस्ता प्लान चाहिए, तो Airtel के पास केवल वॉइस कॉलिंग वाले 4G प्लान भी मौजूद हैं. ऐसे प्लान उन लोगों के लिए बेहतर हो सकते हैं जो सेकेंडरी SIM इस्तेमाल करते हैं या सिर्फ OTP और कॉलिंग के लिए नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: रिस्क पर Android फोन की सिक्योरिटी, क्या आपको इस्तेमाल करना चाहिए एंटी-वायरस? समझ लें मुद्दे की बात
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile