Airtel के 349 रुपये और 379 रुपये के प्लांस में क्या मिलता है? कौन सा Prepaid Plan आपके लिए बेस्ट
Airtel के पास रिचार्ज प्लांस की एक बड़ी रेंज है।
कंपनी के पास एक प्लान 349 रुपये के प्लान में मिलता है।
एक अन्य प्लान कंपनी 379 रुपये में सेल करती है।
देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ‘Bharti Airtel’ अपने यूजर्स को अपने साथ जोड़े रखने के लिए कई तरह के बंडल्ड प्रीपेड प्लांस पेश करती रहती है। इस समय एयरटेल के पोर्टफोलियो में लगभग एक ही प्राइस ब्रैकेट में आने वाले दो मंथली प्रीपेड प्लांस काफी चर्चा में हैं। एक प्लान कंपनी का 349 रुपये वाला प्लान है और दूसरा 379 रुपये की कीमत वाला प्लान है। इन दोनों ही ऑप्शन की कीमत में महज 30 का मामूली सा फासला है और दोनों ही पूरे देश में ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। आइए इन दोनों नहीं प्लान सके बेनेफिट अलग अलग जानते हैं।
Survey349 रुपये की कीमत वाला रिचार्ज प्लान
भारती एयरटेल के 349 रुपये वाले बेस प्रीपेड प्लान में आपको 28 दिनों की सर्विस वैलिडिटी दी जाती है। इस दौरान किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग वॉइस कॉलिंग के साथ-साथ रोजाना 100 फ्री एसएमएस की सुविधा मिलती है। इंटरनेट उपयोग के लिए कंपनी इसमें रोजाना 1.5GB हाई-स्पीड डेटा ऑफर करती है, यानी 28 दिनों में कुल 42GB 4G डेटा यूजर्स को दिया जाता है। इसके साथ ही, जहां एयरटेल का 5G नेटवर्क लाइव है वहां अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा भी दी जा रही है, हालांकि इसमें हर 30 दिन पर 300GB की एक कैप तय की गई है। इस प्लान में कॉम्प्लिमेंट्री बेनेफिट के तौर पर Adobe Express Premium और Apple Music का एक्सेस मिलता है।

एयरटेल का 379 रुपये वाला प्लान
भारती एयरटेल के पास एक 379 रुपये वाला प्लान भी है। यह प्लान सीधे तौर पर एक कैलेंडर मंथली वैलिडिटी के साथ ज्यादा डेटा की पेशकश करता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन के अलावा हर रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। इसका मतलब है कि यूजर को हर दिन सीधा 500MB अतिरिक्त डेटा मिलता है, जो पूरे महीने में करीब 15GB अतिरिक्त डेटा बन जाता है। इस प्लान में भी बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के अनलिमिटेड 5G डेटा शामिल है।
लेकिन 379 रुपये वाले प्लान का सबसे मजबूत पक्ष इसके साथ मिलने वाले प्रीमियम डिजिटल ऐड-ऑन बेनेफिट्स हैं। इस प्लान को चुनने वाले ग्राहकों को पैक वैलिडिटी तक Google One क्लाउड स्टोरेज का एक्सेस मिलता है, जिससे गूगल ड्राइव और फोटोज का बैकअप आसान हो जाता है। इसके साथ ही Apple Music का सब्सक्रिप्शन और पूरे 12 महीनों (1 साल) के लिए Adobe Express Premium का एक्सेस भी फ्री दिया जा रहा है, जिसकी बाजार में अलग से काफी ज्यादा कीमत है।

कौन सा प्लान बेस्ट है?
अगर दोनों ऑप्शन्स के बीच के अंतर को समझें, तो 379 रुपये वाले प्लान के लिए यूजर को अपनी जेब से केवल 30 रुपये अतिरिक्त देने पड़ते हैं। लेकिन इस छोटी सी रकम के बदले आपको न केवल ज्यादा सर्विस वैलिडिटी मिलती है, बल्कि रोजाना 500MB अतिरिक्त डेटा, Google One और साल भर के लिए Adobe Express Premium भी मिल जाता है। अगर आप 349 रुपये वाले प्लान पर रहते हैं और महीने के दौरान डेटा खत्म होने पर एक या दो बार भी डेटा वाउचर का रीचार्ज करते हैं, तो आपका कुल खर्च वैसे ही 379 रुपये के पार निकल जाएगा। ऐसे में अगर आप एक महीने के लिए संतुलित और पैसा-वसूल प्लान तलाश रहे हैं, तो 349 रुपये के बजाय 379 रुपये वाला एयरटेल प्लान चुनना हर लिहाज से ज्यादा समझदारी भरा सौदा साबित हो सकता है।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
