Xiaomi Redmi 6 Pro क्या भारत में Xiaomi Redmi Note 5 Pro की सफलता को जारी रखेगा?
भारत में शाओमी की सफलता में क्या बड़ी भूमिका निभाएगा Xiaomi Redmi 6 Pro स्मार्टफोन? इस Redmi Mobile को अभी हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है, और इसने लोगों के बीच अपनी अच्छी पकड़ भी बनाई है।
हम सभी जानते हैं कि भारत में Xiaomi एक मोस्ट स्मार्टफोन सेलिंग कंपनी है। इस सफलता के पीछे Xiaomi Redmi Note सीरीज को दिया जा सकता है, Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन ने भारत में एक बड़ी सफलता हासिल की है। रेडमी नोट 5 प्रो के लॉन्च के बाद से ही Xiaomi ने एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है। इस रेडमी मोबाइल को पहले फ़्लैश सेल मोड में बेचा जा रहा था, हालाँकि इसकी बढ़ती मांग के चलते इस डिवाइस को अब ओपन सेल मॉडल में लिया जा सकता है।
Surveyकंपनी ने अभी हाल ही में अपनी Redmi Mobile सीरीज की नई लाइनअप को लॉन्च कर दिया है, इस लाइनअप को हम Xiaomi Redmi 6 सीरीज के नाम से जानते हैं। इस सीरीज में कंपनी ने भारत में अपने तीन नए फोंस को लॉन्च किया है। Xiaomi ने हाल ही में भारत में इसी सीरीज में अपने शाओमी के नए फोंस (Xiaomi New Phone) Xiaomi Redmi 6A, Xiaomi Redmi 6 और Xiaomi Redmi Note 6 Pro स्मार्टफोंस को लॉन्च किया है। यह भी कंपनी की ओर से लॉन्च की गई एक अफोर्डेबल सीरीज ही है। रेडमी मोबाइल को लेकर भारत में काफी उत्सुकता भी है। रेडमी मोबाइल अपने आप में भारतीयों के लिए अफोर्डेबल फोंस की एक श्रेणी ही बन गए हैं।
आपने देखा ही होगा और हम ऊपर भी बात कर चुके हैं। जैसा कि आपको हमने बताया कि Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन को भी एक अफोर्डेबल डिवाइस के तौर पर ही लॉन्च किया था। इस सीरीज को कंपनी की ओर से फरवरी महीने में लॉन्च किया गया था। Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन के लॉन्च के बाद से यह सबसे ज्यादा बिकने वाला डिवाइस बन गया था। अब देखना होगा कि या शाओमी रेडमी 6 प्रो स्मार्टफोन भी शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की सफलता को जारी रखता है? हालाँकि यह एक बड़ा सवाल है, लेकिन इसका जवाब अभी इस समय मिलना बड़ा मुश्किल है लेकिन ऐसा भी कहा जा सकता है कि अभी के समय को देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है कि ऐसा होने वाला है। इसका मतलब है कि Xiaomi Redmi 6 Pro इस सफलता को जारी रखने वाला है।
अगर हम स्पेक्स आदि पर ध्यान दें, इसके अलावा डिजाईन और अन्य चीजों को देखें तो इसके आधार पर ऐसा अनुमान लगाया जा सकता है कि इस सफलता को आगे बढ़ाने में Xiaomi Redmi 6 Pro अपना एक बड़ा योगदान देने वाला है।
Xiaomi Redmi 6 Pro स्पेसिफिकेशन
रेडमी 6 प्रो में 5.84 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मौजूद है जिसके टॉप पर नौच दिया गया है। यूज़र्स इस नौच को टर्न ऑफ भी कर सकते हैं। फोन को एल्युमीनियम बॉडी दी गई है और यह ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और रेड कलर के विकल्पों में उपलब्ध है।
Redmi 6 Pro स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर से लैस है। डिवाइस में 12 और 5 मेगाप्क्सिल का डुअल कैमरा दिया गया है, पोर्ट्रेट मॉड के लिए AI सपोर्ट लेकर आता है। Redmi Note 5 Pro में भी समान कैमरा सेटअप मौजूद है। डिवाइस के फ्रंट पर 5MP का कैमरा दिया गया है जो HDR और AI पोर्ट्रेट मोड के साथ आता है। डिवाइस को सेल के लिए 11 सितम्बर को पहली बार लाया गया था, और इस सेल के रेस्पोंस को देखकर भी ऐसा लग रहा है कि यह डिवाइस भी Xiaomi के लिए एक बेटर डिवाइस हो सकता है। Xiaomi Redmi 6 Pro Amazon india पर एक्सक्लूसिव तौर पर सेल किया गया था।
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile