जानिए क्या स्पेक्स के मामले में Xiaomi Mi Mix 2 बाज़ार में पहले से मौजूद OnePlus 5 को मात दे रहा है ?
Xiaomi Mi Mix 2 को 10 अक्टूबर को ही भारत में लॉन्च किया गया है और इसका मुकाबला OnePlus 5 से है.
Xiaomi Mi Mix 2 को 10 अक्टूबर को भारत में लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत Rs 35,999 रखी गई है. भारतीय बाज़ार में Xiaomi Mi Mix 2 का मुकाबला OnePlus 5 से है. चलिए जानते हैं क्या Xiaomi Mi Mix 2 बाज़ार में पहले से मौजूद OnePlus 5 को मात दे पायेगा. हम यहाँ इन दोनों डिवाइसेस के स्पेक्स की एक-दूसरे से तुलना कर रहा हैं.
डिस्प्ले:
जहाँ एक तरफ Xiaomi Mi Mix 2 में 5.99-इंच की फुल HD डिस्प्ले मिल रही है और इसका रेजोल्यूशन 1080x2160 है, वहीँ OnePlus 5 में 5.5-इंच की फुल HD डिस्प्ले मौजूद है. इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है.
प्रोसेसर:
Xiaomi Mi Mix 2 और OnePlus 5 दोनों में ही यूजर को ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर मिलता है. कागजों पर तो दोनों का प्रोसेसर एक ही है.
ऑपरेटिंग सिस्टम:
Xiaomi Mi Mix 2 और OnePlus 5 दोनों ही एंड्राइड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं और दोनों को एंड्राइड का अलग वर्जन 8.0 ओरीओ भी मिलेगा.
रैम:
Xiaomi Mi Mix 2 में यूजर को 6GB की रैम मिलती है, वहीँ OnePlus 5 में यूजर को 6GB रैम के साथ ही 8GB रैम का ऑप्शन भी मिलता है, हालाँकि 8GB रैम वेरियंट के लिए यूजर को ज्यादा कीमत देनी पड़ेगी.
इंटरनल स्टोरेज:
Xiaomi Mi Mix 2 स्मार्टफ़ोन 128GB की इंटरनल स्टोरेज से लैस है. जबकि OnePlus 5 में 64GB और 128GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है.
कैमरा:
अब बात करतें हैं कैमरे की तो Xiaomi Mi Mix 2 में 12MP का रियर और 5MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा मिल रही है. जबकि OnePlus 5 में 16MP + 20MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है,फ़ोन में सामने की तरफ 16MP का कैमरा दिया गया है.
बैटरी:
चलिए अब नज़र डालें दोनों फोंस की बैटरी पर तो, Xiaomi Mi Mix 2 में 3400mAh की बैटरी मौजूद है. वहीँ OnePlus 5 में 3300mAh की बैटरी दी गई है.
कीमत:
Xiaomi Mi Mix 2 को भारत में एक वेरियंट में पेश किया गया है और इसकी कीमत Rs 35,999 है, जबकि OnePlus 5 भारत में दो वेरियंट में मिलता है इसके 6GB रैम वेरियंट की कीमत Rs 32,999 है, वहीँ इसके 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत Rs 37,999 है.