Digit.in

Xiaomi 9 Power vs Xiaomi Redmi 9A: शाओमी के दो सस्ते धुआंधार स्मार्टफोंस के बीच छिड़ी जंग, कौन मारेगा बाज़ी?

Highlights

Xiaomi 9 Power एक 6.53-इंच IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है।

Xiaomi Redmi 9A एक 5000mAh बैटरी के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 9 Power में 48MP प्राइमरी कैमरा मिल रहा है।

Xiaomi 9 Power vs Xiaomi Redmi 9A: शाओमी के दो सस्ते धुआंधार स्मार्टफोंस के बीच छिड़ी जंग, कौन मारेगा बाज़ी?

अगर आप शाओमी का एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन कन्फ्यूज हैं कि कौन-सा फोन लें, तो अब आपकी तलाश खत्म होती है। क्योंकि यहाँ हमने शाओमी के दो जबरदस्त स्मार्टफोंस Xiaomi Redmi 9 Power और Xiaomi Redmi 9A की तुलना भारतीय कीमत, डिस्प्ले, स्टोरेज कनेक्टिविटी, कैमरा और परफॉरमेंस के आधार पर की है। आइए देखें ये दोनों एक-दूसरे से कितने अलग हैं और कौन बेहतर है। 

Xiaomi 9 Power vs Xiaomi Redmi 9A: Display

Xiaomi 9 Power एक 6.53-इंच IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है जो 1080 x 2340 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन ऑफर करती है। इस डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 के साथ प्रोटेक्ट किया गया है। दूसरी ओर Redmi 9A में भी 6.53-इंच IPS LCD स्क्रीन मिल रही है और यह 720 x 1600 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ आती है। 

Xiaomi 9 Power

Xiaomi 9 Power vs Xiaomi Redmi 9A: Performance 

अब बात करें परफॉरमेंस की तो इसके लिए Xiaomi 9 Power में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट दिया गया है, जबकि Xiaomi Redmi 9A मीडियाटेक हीलिओ जी25 प्रोसेसर से लैस है। दोनों स्मार्टफोंस 512GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आते हैं और स्टोरेज को बढ़ाने के लिए इनमें डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। 

सॉफ्टवेयर के मामले में भी दोनों स्मार्टफोंस एक जैसे एंड्रॉइड 10 OS पर चलते हैं। हालांकि, Xiaomi 9 Power MIUI 12 पर काम करता है वहीं Redmi 9A MIUI 11 के साथ आता है लेकिन इसे MIUI 12 पर अपग्रेड किया जा सकता है।

 

Xiaomi 9 Power vs Xiaomi Redmi 9A: Camera 

फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 9 Power में 48MP प्राइमरी कैमरा मिल रहा है जिसे 8MP + 2MP + 2MP कैमरों के साथ पेयर किया गया है। वहीं Redmi 9A में 13MP का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Xiaomi 9 Power में 8MP और Redmi 9A में 5MP फ्रन्ट कैमरा मिल  रहा है। 

Xiaomi 9 Power vs Xiaomi Redmi 9A: Battery 

इसके बाद स्मार्टफोंस को पॉवर देने के लिए Xiaomi 9 Power में 6000mAh बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। जबकि Xiaomi Redmi 9A एक 5000mAh बैटरी के साथ आता है जो 33 घंटों का टॉक टाइम और 7 दिनों का म्यूजिक प्लेबैक टाइम ऑफर करती है।

Xiaomi Redmi 9A

Xiaomi 9 Power vs Xiaomi Redmi 9A: Connectivity 

कनेक्टिविटी के लिए दोनों हैंडसेट्स 4G VoLTE, Wi-Fi और Bluetooth 5.0 को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा Xiaomi 9 Power USB-C पोर्ट के साथ आता है जबकि Xiaomi Redmi 9A माइक्रो USB पोर्ट को सपोर्ट करता है। इसी तरह Xiaomi 9 Power में आपको IR ब्लास्टर भी मिल जाता है जबकि Redmi 9A के साथ ऐसा नहीं है।  

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles