Vivo Y400 Pro इंडिया के बाजार में लॉन्च, खरीदने से पहले ही चेक कर लें ये वाले 5 बेस्ट ऑल्टरनेटिव
Vivo Y400 Pro को इंडिया के बाजार में 50MP का डुअल कैमरा सेटअप के अलावा 90W की चार्जिंग क्षमता के साथ लॉन्च कर दिया गया है। फोन को इंडिया के बाजार में 24,999 रुपये के शुरुआती प्राइस में लॉन्च किया गया है, इस प्राइस में वीवो फोन का 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल आता है। हालांकि फोन को एक अन्य मॉडल में 26,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन को आप Vivo e Store के साथ साथ Flipkart और Amazon India से 27 जून से खरीद सकते हैं। आइए फोन के कुछ फीचर देखते हैं और इसके बाद देखते हैं कि आखिर Vivo के इस फोन को टक्कर देने के लिए पहले से ही बाजार में कौन से फोन्स है।
Vivo Y300 Pro के टॉप फीचर
Vivo Y400 Pro स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में 6.77-इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है। इसके अलावा इसकी ब्राइटनेस को देखते हैं तो यह 4500 निट्स है। फोन में Dimensity 7300 प्रोसेसर मिलता है। इस फोन में आपको एक 5500mAh की बैटरी मिलती है जो 90W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में एक 50MP का में कैमरा और एक 2MP का दूसरा कैमरा मिलता है। फोन के फ्रन्ट पर आपको एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। फोन को एंड्रॉयड 15 के साथ FuntouchOS 15 पर लॉन्च किया गया है।
आइए अब जानते है कि आखिर इस फोन को टक्कर देने के लिए बाजार में कौन से अन्य फोन्स मिलते हैं। इन फोन्स के स्पेक्स से लेकर प्राइस तक की जानकारी हम आपको देने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: खटारा कूलर, AC को देने लग जाएगा टक्कर, अभी के अभी मोटर के साथ फिट कर दो ये 50 रुपये वाला डिवाइस
OnePlus Nord CE 4
OnePlus के इस फोन में आपको 6.7-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है। फोन में स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 प्रोसेसर भी मिलता है। कैमरा को देखते हैं तो इस फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें एक 50MP का Sony Sensor मिलता है। इसके अलावा 8MP का अन्य कैमरा भी एक सोनी सेन्सर है। फोन में एक 16MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। इस फोन में आपको एक 5500mAh की बैटरी भी मिलती है जो 100W की SuperVOOC Fast Charging के साथ आती है। OnePlus के इस फोन को भारत में 24,999 रुपये के शुरुआती प्राइस में लॉन्च किया गया था।
Nothing Phone 3a
नथिंग फोन 3ए को देखते हैं तो इस फोन में आपको एक 6.7-इंच की Flexible AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर आती है, इसमें आपको 3000 निट्स की ब्राइटनेस भी दी जा रही है। इसके अलावा डिस्प्ले पर आपको Panda Glass का प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। फोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें एक 50MP का सैमसंग सेन्सर है। फोन में एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और एक अन्य 50MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है। इस फोन में आपको एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। फोन में 5000mAh की बैटरी 50W की चार्जिंग क्षमता के साथ मिलती है। फोन का प्राइस भी 24,999 रुपये है।
Motorola Edge 60 Fusion
Motorola के इस फोन को देखते हैं तो यह फोन एक लेटेस्ट मिड-रेंज फोन के तौर पर प्रसिद्ध हुआ है। फोन में आपको एक 6.7-इंच की 1.5K All-Curved pOLED डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इस फोन की डिस्प्ले पर आपको 4500 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। फोन को MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। फोन में एक 50MP का Sony Camera और एक 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है। इसके अलावा इस फोन में आपको एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। फोन में एक 5500mAh की बैटरी मिलती है जो 68W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। प्राइस को देखा जाए तो मोटोरोला के इस फोन को 22,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया था।
POCO X7
POCO X7 को देखा जाए तो यह फोन एक 6.67-इंच की 1.5K Curved AMOLED डिस्प्ले से लैस है। इस फोन में आपको डिस्प्ले पर 3000 निट्स के ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में आपको MediaTek Dimensity 7300 Ultra प्रोसेसर मिलता है। फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप है। इस फोन में एक 50MP का मेन कैमरा और एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है। फोन में आपको एक 20MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। फोन में एक 5500mAh की बैटरी मिलती है जो 45W की चार्जिंग क्षमता के साथ आती है। इस फोन को आप 21,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं।
iQOO Z10
अगर iQOO Z10 को देखा जाए तो यह फोन क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलती है। फोन में 6.77-इंच की डिस्प्ले मिलती है। फोन में स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा इसमें एक 50MP का में कैमरा और एक 2MP का अन्य कैमरा मिलता है। फोन में 50MP का में कैमरा एक 2MP का अनम्य कैमरा भी मिलता है। इसके अलावा फोन में एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी दिया गया है। इस फोन में आपको 7300mAh की बैटरी मिलती है। फोन के प्राइस को देखा जाए तो यह 21,998 रुपये में आपको मिल जाने वाला है।