Vivo X Fold 6 vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: डिस्प्ले, कैमरा, फीचर्स, कीमत और अन्य की तुलना
प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में Vivo ने अपना नया Vivo X Fold 6 पेश किया है। Vivo X Fold 6 भारत में 2 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत के साथ आया है, जहां इसकी सीधी टक्कर इसी साल जुलाई में लॉन्च हुए Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से होती है। दोनों बुकस्टाइल फोल्डेबल फोन्स में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और फ्लैगशिप प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, बैटरी, चार्जिंग, कैमरा सेटअप और डिस्प्ले साइज़ में दोनों के बीच काफी अंतर है। आइए जानते हैं Vivo X Fold 6 और Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra की तुलना में कौन किस पर भारी पड़ता है।
SurveyVivo X Fold 6 vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra
डिजाइन और डिस्प्ले
Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच का फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2504×2312 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 424ppi पिक्सल डेंसिटी, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 300Hz टच सैंपलिंग और HDR सपोर्ट करती है। बाहर की तरफ 6.51 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1120×2528 पिक्सल है और इसमें भी समान डिस्प्ले फीचर्स दिए गए हैं।
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 8 इंच का AMOLED इंटरनल डिस्प्ले और 6.5 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है। दोनों स्क्रीन 120Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती हैं। मेन डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है और इसमें एंटी-रिफ्लेक्टिव फिनिश मिलती है। कवर स्क्रीन पर Gorilla Glass Ceramic 3 और रियर पैनल पर Gorilla Glass Victus 2 का इस्तेमाल किया गया है। फोन में Samsung की Flex Titanium टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

Vivo X Fold 6 को IP58 और IP59 रेटिंग मिली है, जबकि Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra IP48 रेटिंग के साथ आता है। Vivo का फोन अनफोल्ड होने पर 157.16×145.66×4.40mm और फोल्ड होने पर 157.16×74.26×9.40mm का है। इसका वजन करीब 228 ग्राम है। वहीं Samsung का फोन अनफोल्ड होने पर 158.4×143.2×4.1mm और फोल्ड होने पर 158.4×72.8×8.9mm का है और इसका वजन 215 ग्राम है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Vivo X Fold 6 में 3nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 9500 Super Edition चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 12GB LPDDR5X Ultra RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 17 आधारित OriginOS 7 पर चलता है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy चिपसेट दिया गया है। इसमें 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। फोन Android 17 आधारित One UI 9 पर चलता है। फोन में हीट मैनेजमेंट के लिए एक्सपैंडेड ग्रेफाइट कूलिंग स्ट्रक्चर भी मिलता है।
कैमरा में किसका दबदबा?
Vivo X Fold 6 में Zeiss के साथ ट्यून किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 200MP का मेन कैमरा f/1.68 अपर्चर और OIS के साथ दिया गया है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा f/2.05 अपर्चर और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा f/2.57 अपर्चर के साथ मिलता है। टेलीफोटो कैमरा 100x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। फोन के अंदर और कवर दोनों डिस्प्ले पर 20MP के सेल्फी कैमरे दिए गए हैं। यह 8K तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP का वाइड-एंगल मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। इंटरनल और कवर डिस्प्ले दोनों पर 10MP के सेल्फी कैमरे दिए गए हैं। Samsung के मुताबिक 200MP कैमरे में HDR सपोर्ट और अल्ट्रा-वाइड कैमरे में मैक्रो फोटोग्राफी का विकल्प मिलता है। फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps तक सपोर्ट करता है।

बैटरी और चार्जिंग
Vivo X Fold 6 में 6,900mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके मुकाबले Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 5,000mAh की बैटरी मिलती है। यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 20W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।
इस तरह बैटरी क्षमता और वायर्ड चार्जिंग के मामले में Vivo X Fold 6 आगे है, जबकि Samsung के फोन में वायरलेस चार्जिंग का अतिरिक्त विकल्प मिलता है।
भारत में कीमत
Vivo X Fold 6 की भारत में कीमत 12GB+512GB वेरिएंट के लिए 2,19,999 रुपये है। यह Nebula Teal और Prism Black कलर में उपलब्ध है। फोन की बिक्री 13 अक्टूबर से Vivo India e-store के जरिए शुरू होगी।
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra की भारत में शुरुआती कीमत 1,99,999 रुपये है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। 12GB+512GB मॉडल 2,19,999 रुपये और 16GB+1TB मॉडल 2,59,999 रुपये में आता है। फोन Graphite, Cream और Violet Shadow कलर में उपलब्ध है, जबकि Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर एक्सक्लूसिव Green Shadow विकल्प भी मिलता है।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
