Vivo V70 Elite VS Motorola Edge 70 Max: डिजाइन, कैमरा, बैटरी, परफॉरमेंस, प्राइस और अन्य की तुलना
vivo V70 Elite में 50MP ZEISS मेन कैमरा मिलता है।
Motorola Edge 70 Max में Snapdragon 8 Gen 5 और 7100mAh बैटरी है।
vivo V70 Elite का शुरुआती लॉन्च प्राइस 51,999 रुपये और Motorola Edge 70 Max को 54,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
अगर आप 55 हजार रुपये के आसपास का स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको जाहिर तौर पर एक अच्छे कैमरा सेटअप के अलावा दमदार बैटरी भी चाहिए होगी। इस बजट में ग्राहक एक ऐसा फोन चाहता है, जो कई साल तक अच्छे से चले, गेमिंग के दौरान परेशान न करे और जरूरत पड़ने पर शानदार फोटो भी क्लिक कर सके। vivo V70 Elite और Motorola Edge 70 Max इसी बजट में इन सभी फीचर्स के साथ आने वाले फोन्स हैं। यह दोनों ही फोन्स ग्राहकों के लिए बेस्ट हो सकते हैं। vivo ने अपने फोन में ZEISS कैमरे और कॉम्पैक्ट डिजाइन पर ज्यादा ध्यान दिया है। वहीं, Motorola ने पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और हाई-रेजॉल्यूशन डिस्प्ले को ज्यादा महत्त्व दिया है।
दोनों ही फोन्स के प्राइस में लगभग लगभग 3000 रुपये का अंतर है। आइए जानते हैं कि आपको मोटोरोला के फोन को खरीदना चाहिए या आप Vivo के फोन के साथ जा सकते हैं।
डिस्प्ले और डिजाइन
vivo V70 Elite में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। कंपनी ने इसमें 5000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस रखी है। Motorola Edge 70 Max में 6.8 इंच का QHD+ Extreme AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है और इसकी पीक ब्राइटनेस 7000 निट्स है। स्क्रीन पर Gorilla Glass 7i की सुरक्षा मिलती है। भी है।
कैमरा की तुलना
vivo V70 Elite में 50MP Sony LYT-700V मेन कैमरा मिलता है, 50MP ZEISS पेरिस्कोप टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए ऑटोफोकस वाला 50MP फ्रंट कैमरा इस फोन में मिलता है। इसके अलावा Motorola Edge 70 Max में OIS सपोर्ट वाला 50MP Sony LYTIA 710 मेन कैमरा और एक 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलता है, इस फोन में आपको एक 32MP फ्रंट कैमरा भी मिलता है।
परफॉर्मेंस की तुलना
दोनों फोन Qualcomm के Snapdragon प्रोसेसर के साथ आते हैं, लेकिन इनकी क्षमता अलग है। vivo V70 Elite में 4nm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। इतना ही नहीं, Motorola Edge 70 Max में ज्यादा नया Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर है। यह 3nm प्रोसेस पर निर्मित है। इसमें LPDDR5X RAM तथा UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। Motorola ने लंबे गेमिंग सेशन के लिए ArcticMesh कूलिंग सिस्टम भी लगाया है, जिसमें 5500 वर्ग मिलीमीटर का वेपर चैंबर भी मिलता है।
बैटरी और चार्जिंग
vivo V70 Elite में 6500mAh बैटरी और 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग है। दूसरी तरफ Motorola Edge 70 Max में 7100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलती है। यानी vivo से 600mAh ज्यादा क्षमता वाली बैटरी से लैस है। Motorola में भी 90W वायर्ड चार्जिंग है, लेकिन साथ में 25W Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग की सुविधा मिलती है।
सॉफ्टवेयर और दूसरे फीचर्स में कितना अंतर?
vivo V70 Elite Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। कंपनी इसमें चार बड़े OS अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। Motorola Edge 70 Max में Android 16 आधारित Hello UI है। इसे तीन बड़े OS अपडेट और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इसमें Motorola Qira जैसे AI फीचर्स भी हैं। दोनों फोन में IP68 और IP69 रेटिंग मौजूद है। vivo में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है, जबकि Motorola में MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी है।
भारत में दोनों फोन की कीमत कितनी है?
vivo V70 Elite को भारत में 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 51,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसके 12GB+256GB मॉडल की कीमत 56,999 रुपये और 12GB+512GB की 61,999 रुपये थी। जबकि Motorola Edge 70 Max की लॉन्च कीमत 8GB+256GB के लिए 54,999 रुपये और 12GB+256GB के लिए 59,999 रुपये के आसपास थी। हालांकि, ऑनलाइन कीमतें और बैंक ऑफर अलग अलग हो सकते हैं, जिसके बाद कीमत भी अलग अलग हो सकती है।