Vivo V60 को लेकर बड़ी जानकारी.. लॉन्च से पहले ही जान लें Vivo V50 के मुकाबले कैसा होगा लेटेस्ट विवो फोन
Vivo V60 को August महीने में लॉन्च किया जा सकता है.
Vivo V60 को लेकर इन्टरनेट पर बड़ी जानकारी सामने आई है.
आइये जानते है कि अभी तक के लिए Vivo V60 को लेकर क्या सामने आया है.
Vivo अपने नए फोन को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. चीनी कंपनी अपने Vivo V60 स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च कर सकती है. Vivo Phone को लॉन्च से पहले ही कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा जा चुका है. इस जानकारी को देखकर ऐसा माना जा सकता है कि फोन को 12 अगस्त से पहले ही लॉन्च किया जा सकता है. यह फोन Vivo V50 की ही पीढ़ी का नया फोन होने वाला है. इस बार ऐसा माना जा रहा है कि फोन में डिज़ाइन को लेकर कई बदलाव हो सकते हैं, इसके अलावा फोन में एक दमदार प्रोसेसर होने के भी जानकारी मिल रही है. इसके अलावा इस फोन में कई फ्लैगशिप फीचर भी मिल सकते हैं. इन्हें देखकर ऐसा माना जा सकता है कि फोन को हायर मिड-रेंज में लॉन्च किया जा सकता है.
Vivo V60 को लेकर इन्टरनेट पर सामने आई बड़ी जानकारी
Vivo V60 स्मार्टफोन को हाला ही में TDRA वेबसाइट पर देखा गया है, हालाँकि इसके पहले इस फोन को SIRIM के साथ साथ IMDA, TKDN और BIS सर्टिफिकेशन्स पर देखा जा चुका है. इसका मतलब है कि फोन को इंडिया के साथ साथ कुछ अन्य बाजारों में जैसे Malaysia, Singapore और Indonesia में लॉन्च किया जा सकता है. फोन को Model Number V2511 के साथ देखा जा सकता है. हालाँकि, TDRA लिस्टिंग से फोन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. इसके हार्डवेयर को लेकर ज्यादा कुछ सामने नहीं आया है. यह सब जानकारी Vivo V60 के लॉन्च से पहले ही सामने आई है.
Vivo V60 की परफॉरमेंस कैसी हो सकती है?
अगर लीक आदि पर गौर किया जाये तो Vivo V60 स्मार्टफोन को स्नेपड्रैगन 7 Gen 4 पर लॉन्च किया जा सकता है. यह एकदमदार मिड-रेंज प्रोसेसर है, जो आपको मल्टीटास्किंग, गेमिंग और दमदार परफॉरमेंस देने में सक्षम है. इस फोन को लेकर ऐसा भी सामने आ रहा है कि वीवो इसमें 8GB की रैम रख सकता है. सॉफ्टवेयर को देखा जाये तो Vivo V60 समरतफोन को कंपनी FuntouchOS 15 के साथ एंड्राइड 15 पर लॉन्च कर सकती है. आइये अब फोन की डिस्प्ले से लेकर कैमरा और अन्य डिटेल्स के बारे में जानते हैं.
Vivo V60 की डिस्प्ले से लेकर कैमरा तक की फुल डिटेल्स
अगर लीक आदि पर ध्यान दिया जाये तो Vivo V60 में एक 6.67-इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है, इसमें एक अंडर-डिस्प्ले सेंसर भी होने वाला है. हालाँकि, रिफ्रेश रेट आदि को लेकर जानकारी आदि सामने नहीं आई है लेकिन अगर इतिहास को देखा जाये तो Vivo अपने फोन्स में ज्यादातर 120Hz रिफ्रेश रेट ही इस्तेमाल करता है. ऐसे में इस फोन को लेकर भी यह कहा जा सकता है.
Vivo V60 स्मार्टफोन में एक अच्छा खासा कैमरा सेटअप हो सकता है. असल में, Vivo V40 Series को एक बेहतरीन कैमरा स्मार्टफोन सीरीज के तौर पर लॉन्च किया गया था, इसके बाद इसी सीरीज में Vivo V50 Series के फोन्स को लॉन्च किया गया, अब इसी स्मार्टफोन सीरीज में Vivo V60 स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च किया जाने वाला है. फोन में एक 50MP का प्राइमरी कैमरा होने वाला है. हालाँकि, अन्य डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई हैं.
बैटरी को लेकर बड़ी जानकारी आई सामने
Vivo V60 को लेकर एक बड़ी जानकारी यह भी आ रही है कि इसमें एक 6000mAh की बैटरी होने वाली है. अगर यह सच होता है तो इस सेगमेंट में यह सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन हो सकता है. फोन में अच्छी खासी फ़ास्ट चार्जिंग भी मिल सकती है, जो इसे आपके लिए एक बेस्ट फोन के तौर पर सामने रखने वाले हैं.
क्या हो सकता है Vivo V60 का प्राइस?
हालाँकि, Vivo ने आधिकारिक तौर पर प्राइस को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन 12 अगस्त को फोन के लॉन्च के समय जानकारी सामने आ जाने वाली है. इस फोन को Flipkart और Amazon India में से किसपर लॉन्च किया जाने वाला है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. कोई टीजर भी अभी तक सामने नहीं आया है. Vivo V60 के अभी तक के स्पेक्स और फीचर जो लीक ले माध्यम से सामने आये हैं, उन्हें देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा सकता है. ऐसा माना जा सकता है कि Vivo V60 को इंडिया के बाजार में 40000 रुपये से 45000 रुपये के बीच के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है. हालाँकि, अभी के लिए Vivo V60 के प्राइस को लेकर आधिकारक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
आइये अब Vivo V50 के स्पेक्स पर एक नजर डालते हैं, इन डिटेल्स को देखकर आप दोनों ही फोन्स के बीच अंतर को समझ पायेंगे.
Vivo V50 के स्पेक्स और फीचर
Vivo V50 स्मार्टफोन में एक 6.77-इंच की FHD+ Quad Curved AMOLED डिस्प्ले मिलने वाली है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है, इसमें आपको 4500 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है. इसके अलावा फोन को स्नेपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है. इसे भी कंपनी ने FuntouchOS 15 पर आधारित एंड्राइड 15 पर लॉन्च किया गया था.
Vivo के इस फोन में एक 50MP का प्राइमरी कैमरा सेटअप मिलता है, यह OIS से लैस है. इसके अलावा फोन में एक 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलता है, फोन में एक 50MP का ही सेल्फी कैमरा भी मौजूद है. Vivo के इस फोन में कंपनी ने एक 6000mAh की बैटरी के साथ 90W की चार्जिंग क्षमता भी दी है. Vivo V50 को कंपनी ने 34,999 रुपये के शुरूआती प्राइस में लॉन्च किया गया था.